'50% किसी को नहीं देना, सब मां के नाम पर है', तलाक की चर्चा के बीच हार्दिक पांड्या का पुराना वीडियो वायरल

Hardik Pandya Old Video Viral : हार्दिक पांड्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरा कोई भरोसा नहीं, मुझे 50 प्रतिशत किसी को देना नहीं है। सब कुछ मां के नाम पर है।

Hardik Pandya Divorce

Hardik Pandya Old Video Viral : हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की अफवाह के बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या कह रहे हैं कि उनका घर और कार उनकी मां के नाम पर है। यह वीडियो इस वक्त इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को तलाक के बाद अपनी संपत्ति का 70 प्रतिशत हिस्सा समझौते के लिए नताशा को देना पड़ सकता है।

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं पांड्या?

वीडियो साल 2017 का है, जिसमें वह गौरव कपूर को इंटरव्यू दे रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरे पिता के खाते में मम्मी का नाम है, भाई के खाते में भी और मेरे खाते में भी… सब उनके नाम पर हैं, कार से लेकर घर भी मां के नाम पर है। पांड्या आगे कह रहे हैं कि मेरा कोई भरोसा नहीं, मुझे 50 प्रतिशत किसी को देना नहीं है।


बता दें कि इस वीडियो को 2017 में ओकट्री स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। इस इंटरव्यू में पांड्या ने अपने संघर्ष के दिनों पर खुलकर बात की थी लेकिन अब उनका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस वीडियो को अलग अलग कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं।


वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हार्दिक पांड्या ने अपनी जायदाद अपनी मां के नाम पर ले रखी है, वह भाई गुजराती दिमाग लगाया है। एक अन्य ने लिखा कि हार्दिक पांड्या की कुल संपत्ति लगभग ₹165 करोड़ है, कथित तौर पर नताशा के तलाक मांगने के कारण वह 70% छोड़ने के लिए तैयार हैं। पुरुषों के लिए हमारे समाज के नियम हमेशा की तरह सख्त बने हुए हैं!

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भाई ने अपना पूरा जीवन केवल अपनी पत्नी को 70% देने के लिए काम किया, जो शादी के 4 साल बाद ही उसे छोड़ रही है। जब से मैंने उनकी अफवाह सुनी, मेरे दिमाग में यही वीडियो चल रहा था। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की शादी और तलाक समाज में बहुत बुरा प्रभाव डाल रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ