Madhya Pradesh Traffic Police Man Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस बिना हेलमेट ड्राइविंग करने वालों को पकड़ रही थी। एक महिला को पुलिसकर्मियों ने हेलमेट नहीं लगाने के चलते क्या रोक लिया, आफत ही आ गई। महिला के खिलाफ पुलिस अधिकारी ने चालान की कार्रवाई की तो महिला आपा खो बैठी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
कभी महिला बहुत तेज़ आवाज़ में चिल्लाती तो कभी चीख-चीख कर रोने लगती। कभी किसी पुलिस अधिकारी के पास जाकर तो कभी राहगीरों को रोककर रोना शुरू कर देती है। इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोग भी चौंक गए। वहीं मामला बढ़ता देखकर पुलिस अधिकारी ने बचाव करना उचित समझा और उसने हाथ जोड़ लिए। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
चालान कटते ही भड़क गई महिला टीचर
मिली जानकारी के अनुसार, महिला पेशे से शिक्षिका है, जो बिना हेलमेट पहने ड्राइविंग कर रही थी। पुलिस ने रोकते हुए उसके खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई, लेकिन महिला को जैसे ही पता चला कि उसका चालान काटा जा रहा है और उसे जुर्माने के रूप में रकम की अदायगी करनी पड़ेगी तो वह ड्रामा करने पर उतर आई। उस ड्रामा क्वीन महिला ने काफी देर तक जमकर हंगामा किया।
पुलिसकर्मियों ने उस महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई और जोर-जोर से रोने लगी। एक महिला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने भी चीखती और रोती हुई महिला को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन हाई वोल्टेज ड्रामा करने पर उतारू महिला राज़ी नहीं हुई। थक हारकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने महिला के सामने अपने हाथ ही जोड़ लिए। उसने कहा कि मैडम हाथ जोड़ता हूं, माफ कर दीजिए और आप जाइए।
यह भी पढ़ें:‘टूट गई अकड़, बेटी दिखी तो रोने-बिलखने लगा’; संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख के रोने पर BJP भड़की
पुलिस पर भेदभाव करने के आरोप लगाए
विजयनगर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के अनुसार, मामला जबलपुर के विजयनगर थाना इलाके के दीनदयाल चौराहे के आस-पास का बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। महिला ने विजयनगर थाना पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह भेदभाव करती है। किसी को भी रोककर चालान काटने लगती है। कई लोग बिना सीट बेल्ट लगाए निकल जाते हैं और पुलिस वाले खड़े देखते रहते हैं। वहीं काफी देर तक चले हंगामा के बाद मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों ने जब महिला को नियमों का हवाला देकर कानूनी कार्रवाई करने का डर दिखाया, तब जाकर वह शांत हुई।
यह भी पढ़ें: 2 खिलाड़ियों पर रेप-मारपीट के आरोप, पुलिस ने स्टेडियम से गिरफ्तार किया, क्लब ने दिए कार्रवाई के संकेत
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines