Video : 20 ट्रॉली को अकेले खींच ले गया ये ट्रैक्टर, लोग बोले- ये तो रेलगाड़ी बना दिया

Tractor Viral Video: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैक्टर से 20 ट्रॉली को खींचा जा रहा है।

Tractor Viral Video

Tractor Viral Video:ट्रैक्टर किसानों का सबसे उपयोगी साधन माना जाता है। ट्रैक्टर से किसान खेती करते हैं, सामानों को खींचते हैं, एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाते हैं लेकिन कई ट्रैक्टर से स्टंट करते भी दिखाई देते हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैक्टर 20 ट्रॉली को खींचकर ले जा रहा है। वीडियो देख लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ खतरनाक बता रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर से 20 ट्राली जुड़ी हुई हैं। ट्रॉली खाली नहीं है बल्कि उनमें सामान भरा हुआ है , संभवतः गन्ने हैं। सड़क पर यह ट्रैक्टर चलते हुए किसी रेलगाड़ी की तरह दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और जिसने भी यह देखा, हैरान रह गया।

वीडियो देखने के बाद यूजर्स की टिप्पणियां

एक X यूजर ने लिखा कि ये बहुत खतरनाक हो जाता है, इस प्रकार के एडवेंचर से किसानों को बचना चाहिए। एक ने लिखा कि ये तो भाई ने पूरी रेलगाड़ी बना दिया है। एक ने लिखा कि इतना भार खींचने के लिए ट्रैक्टर अधिक मात्रा में डीजल की खपत करेगा और यह सिर्फ सीधी सड़क पर ही जा सकता है। एक ने लिखा कि इसके लिए टैक्टर में भी पावर होना चाहिए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सभी देख कर आश्चर्यचकित हो रहे होंगे, लेकिन यह एक दुघर्टना की वजह बन सकता है। एक शख्स ने लिखा कि इसे ट्रैक्टर ट्रॉली ना कहकर इसे सड़क पर चलती हुई ट्रेन भी कहते हैं। एक ने लिखा कि एक ट्रैक्टर से इतना सामान ढो रहे हैं तभी तो नुकसान उठाना पड़ता है रेलवे को। एक ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ये कोई मालगाड़ी नही, पंजाब का किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर गन्ना भरकर ले जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो पंजाब का है और ट्रैक्टर पर गन्ने लादे गए हैं, जिस बेचने के लिए ले जाया जा रहा है ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ