ऋषिकेश से अमित रतूड़ी की रिपोर्ट
Tourists Created Ruckus in Rishikesh Video Viral: ऋषिकेश की गंगा घाटी मे नशे के सेवन और अभद्रता के कई वीडियो वायरल हुए हैं। जिसको लेकर पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई भी करती है। इस बीच राफ्टिंग को लेकर पर्यटकों, गाइड और राफ्टिंग कारोबारियों से झगड़े के वीडियो भी सामने आने लगे हैं। दो पल के सुकून के लिए ऋषिकेश की गंगा घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों की अभद्रता बढ़ती जा रही है। वायरल हो रहा यह वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दिन पूर्व कुछ पर्यटक शिवपुरी के गंगा घाट पर राफ्टिंग करने को लेकर भीड़ गए। बीच बचाव करने पहुंचे राफ्टिंग गाइड भी इस झगड़े का शिकार हो गए। विवाद जुबानी नहीं रहा पर्यटक लात- घूसे से लेकर एक दूसरे पर चप्पू चलाते हुए भी दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि ऋषिनगरी मे हर वीकेंड पर हजारों पर्यटक यंहा के सुंदर नजारों के साथ साथ साहसिक पर्यटन का भी लुफ्त उठाने पहुंचते हैं। इसी बीच कुछ असामजिक तत्व पूरे पर्यटन क्षेत्र का माहौल भी बिगाड़ देते हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
ये भी पढ़ेंः अपनी कुर्सी से उठकर नीतीश कुमार के बगल में बैठे तेजस्वी, डील भी हो गई क्या?
ये भी पढ़ेंः संजना जाटव के डांस वीडियो ने जिताया चुनाव, रंग लाई सचिन पायलट की मेहनत
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
13 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
15 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines