ऋषिकेश में पर्यटकों का तांडव, जमकर चले लात-घूंसे, Video वायरल

Tourists Created Ruckus in Rishikesh Video Viral: ऋषिकेश की गंगा घाटी में पहुंचने वाले पर्यटक अब एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चला रहे हैं। इसकी बानगी एक वीडियो से हो रही है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Tourists Created Ruckus in Rishikesh Video Viral

Tourists Ruckus in Rishikesh Video Viral

ऋषिकेश से अमित रतूड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Tourists Created Ruckus in Rishikesh Video Viral: ऋषिकेश की गंगा घाटी मे नशे के सेवन और अभद्रता के कई वीडियो वायरल हुए हैं। जिसको लेकर पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई भी करती है। इस बीच राफ्टिंग को लेकर पर्यटकों, गाइड और राफ्टिंग कारोबारियों से झगड़े के वीडियो भी सामने आने लगे हैं। दो पल के सुकून के लिए ऋषिकेश की गंगा घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों की अभद्रता बढ़ती जा रही है। वायरल हो रहा यह वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दिन पूर्व कुछ पर्यटक शिवपुरी के गंगा घाट पर राफ्टिंग करने को लेकर भीड़ गए। बीच बचाव करने पहुंचे राफ्टिंग गाइड भी इस झगड़े का शिकार हो गए। विवाद जुबानी नहीं रहा पर्यटक लात- घूसे से लेकर एक दूसरे पर चप्पू चलाते हुए भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि ऋषिनगरी मे हर वीकेंड पर हजारों पर्यटक यंहा के सुंदर नजारों के साथ साथ साहसिक पर्यटन का भी लुफ्त उठाने पहुंचते हैं। इसी बीच कुछ असामजिक तत्व पूरे पर्यटन क्षेत्र का माहौल भी बिगाड़ देते हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ