Uber Driver Kidnapping Threat Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। यूजर्स भी ऐसे वीडियो को ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ऊबर ड्राइवर कार में बैठी महिला सवारी को धमकी दे रहा है। वह महिला को कहता है कि तुम्हें पाने का कोई दूसरा ऑप्शन मेरे पास नहीं है। अगर तुम पाकिस्तान में होती, तो मैं किडनैप कर लेता। ये वीडियो कनाडा का बताया जा रहा है। पाकिस्तान की बात पर लग रहा है कि ड्राइवर शायद वहीं का रहने वाला हो। महिला और ड्राइवर के बीच हो रही बातचीत सोशल मीडिया पर लगातार बहस का मुद्दा बनती जा रही है। वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं। यूजर्स महिला को गलत बोलने पर ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किसी ने अपलोड किया है।
इस वीडियो को अभी तक 6 मिलियन (60 लाख) से अधिक लोग देख चुके हैं। लगभग हजारों बार वीडियो को शेयर और लाइक किया गया है। हजारों यूजर्स लगातार ड्राइवर को ट्रोल कर इसे वापस पाकिस्तान डीपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं। जब ड्राइवर महिला को धमकी देता है, तो महिला का रिएक्शन भी चौंकाने वाला होता है। महिला कहती है कि क्या सच में तुम मेरा अपहरण कर लेते? जिसके बाद ड्राइवर कहता है कि बिल्कुल, क्योंकि उसके पास तुम्हें पाने का कोई और रास्ता नहीं है। इस वीडियो को एक्स पर 14 मई को शेयर किया गया है।
लोग वीडियो पर दे रहे तीखी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ड्राइवर के खिलाफ ऊबर को भी एक्शन लेना चाहिए। उसे अब तक हटाया क्यों नहीं गया है? ऐसे आदमी को तुरंत पाकिस्तान डीपोर्ट कर देना चाहिए। कुछ यूजर ड्राइवर को सपोर्ट भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि पूरी बात आखिर क्या है? ये वीडियो से स्पष्ट नहीं हो रही। बिना देखे या जांच से पहले कार्रवाई करना गलत होगा। हो सकता है कि ड्राइवर मजाक कर रहा हो। कई लोगों ने इस वीडियो को बकवास बताया है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे बकवास वीडियो सिर्फ टाइम खराब करने के लिए वायरल किए जाते हैं।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
17 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines