Video: पिता ने खाई मार, बेटे के ऊपर लेट गई मां, मुंबई में युवक की पीट-पीटकर ले ली जान

Mumbai Malad Road Rage: मुंबई से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक स्कूटी सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि भीड़ तमाशबीन बनी रही।

Mumbai Malad Murder Video

Mumbai Malad Murder Video

Mumbai Malad Road Rage: मुंबई से एक के बाद एक दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। जाने-माने राजनेता बाबा सिद्दीकी की मौत मामले के बीच एक और घटना ने लोगों को सन्न कर दिया है। मुंबई के मलाड इलाके से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की लोगों ने सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

बहस के बाद पिटाई  

पुलिस के अनुसार, मलाड के डिंडोशी में एक ऑटो-रिक्शा चालक के साथ हुई रोडरेज की घटना के बाद 28 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम पुष्पा पार्क के पास हुई। दरअसल, ऑटो चालक अविनाश कदम ने स्कूटी सवार आकाश माइन को ओवरटेक किया। जिसमें स्कूटी सवार को तेज टक्कर लगी। इसके बाद स्कूटी सवार आकाश माइन की अविनाश कदम से बहस शुरू हो गई। तभी दूसरे ऑटो चालक भी आ गए और माइन की पिटाई करने लगे। इसमें आकाश बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

वीडियो आया सामने 

इस घटना का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक आकाश को लातों से बुरी तरह पीट रहे हैं। इस दौरान उसके मां-बाप बेटे को छोड़ने के लिए गुहार लगाते हैं। आरोपियों के आगे हाथ जोड़ते हैं, लेकिन वे रहम नहीं खाते। मां दीपाली बेटे को बचाने की कोशिश करते हुए उसके ऊपर ही लेट जाती हैं, लेकिन आरोपी उन्हें भी मारने लगते हैं। पिता को भी आरोपी खूब पीटते हैं। जबकि भीड़ तमाशबीन बनी रहती है।

विज्ञापन

पेरेंट्स से मिलने गए थे आकाश

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ऑटो-रिक्शा चालक अविनाश कदम के साथ तीन अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आकाश माइन अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार था और वे दशहरा के अवसर पर मलाड ईस्ट में रहने वाले अपने माता-पिता से मिलने गए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को किया पेश 

पुलिस ने बताया कि घटना के समय माईन अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से जा रहा था, जबकि उसके माता-पिता कुरार की ओर जा रहे दूसरे ऑटो रिक्शा में थे। इस घटना के बाद आकाश को अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। फरार आरोपियों में से दो को देर शाम हिरासत में लिया गया। जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ