Time Traveller worn of 5 Danger Events : एक शख्स का दावा है कि वह टाइम ट्रैवलर है और उसने दुनिया को जल्द होने वाली पांच घटनाओं को लेकर आगाह किया है। उसके दावे के मुताबिक अगले हफ्ते ही एक बड़ी घटना हो सकती है। एनो अलारिक नाम के शख्स का कहना है कि वह साल 2671 से वापस लौटकर आया है और उसे पता है कि आने वाले समय में दुनिया के सामने कैसी विकराल स्थिति पैदा होने वाली है।
एनो अलारिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर नया दावा कर सबको चौंका दिया है। एनो पहले भी सबके लिए चेतावनी जारी कर चुके हैं लेकिन ताजा दावा तो बेहद चौंकाने वाला है। एनो का कहना है कि आप में से कई लोग अभी भी यह नहीं मानते हैं कि मैं सच में एक टाइम ट्रैवलर हूं, इसलिए 2024 के अंतिम महीनों में होने वाली इन पांच घटनाओं को बता रहा हूं।”
एनी ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में ऊंची इमारतों के आकार के जिराफ और ऐसे कई जानवर मिलेंगे, जिनका आकर बेहद विशाल होगा। ऑस्ट्रेलिया के एक हिस्से में 70 अलग-अलग प्रकार के बड़े जानवर मिलेंगे। इसमें 3 फीट की मकड़ियां, 60 फीट की तितलियां और बिल्डिंग की ऊंचाई जैसे जिराफ भी शामिल होंगे।” एनी ने आगे कहा कि 23 अक्टूबर को हम सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के कारण अपनी ही मौत का आभास करेंगे। उनका कहना है कि सूर्य की किरणों से ऐसी एनर्जी मिलेगी, जिससे हम यह आभास कर सकेंगे कि कैसे मरेंगे।
एनी ने इसके बाद कई और चौंकाने वाले दावे किए हैं। 25 अक्टूबर को ऐसा संगीतकार लोगों के सामने आएगा, जिसके बारे में दुनिया सोचती है कि वह मर चुका है। उसका कहना है कि इस सिंगर ने खुद की मौत का नाटक किया था। जब वह लोगों के सामने आएगा तो दुनिया में सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति बन जाएगा। एनी ने यह कहकर सबको डरा दिया है कि 9 नवंबर को सूर्य एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा। इसके साथ ही 12 नवंबर को अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे एक एलियन की कलाकृति मिलेगी। इससे एक रहस्यमयी बीमारी फैलेगी, जिसका दुनिया में कोई इलाज ही नहीं है।
यह भी पढ़ें : हे भगवान! बच्चे को नंगा कर रात भर नचवाया, शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल
इससे पहले भी स्वघोषित टाइम ट्रैवलर ने दावा किया था कि दो ग्रह धरती से टकराएंगे, जो विनाशकारी होगा। इतना ही नहीं उसका दावा था कि पृथ्वी पर एलियन आएंगे जो इंसानों को अपने साथ ले जाएंगे। एनी ने यह भी कहा था कि संभवतः साल 2024 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
13 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
17 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines