---विज्ञापन---

हे भगवान! बच्चे को नंगा कर रात भर नचवाया, शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल

Rajasthan Viral Video : राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नाबालिग बच्चे के कपड़े को निकालकर जबरदस्ती नाचने पर मजबूर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Viral Video : राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे के साथ शर्मनाक हरकत की गई है। बताया जा रहा है कि महज आठ साल के बच्चे की कुछ लोगों ने जूते से पिटाई की। उसके कपड़े निकलवाकर पूरा नंगा कर दिया और फिर जबरदस्ती डांस करने पर मजबूर किया। हद तो तब हो गई जब इन दबंगों ने बच्चे का वीडियो भी रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

मामला कोटा के आर के पुरम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां कुछ लोगों ने आठ साल के एक बच्चे को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। बच्चे की पिटाई करने के बाद उसके कपड़े निकालकर एकदम नंगा कर दिया और पिटाई करने के बाद गाना बजाकर जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, एक शख्स तो मारने का डर दिखाकर बच्चे से कहलवा रहा है कि मैं चोर हूं।

---खबर नीचे जारी है---

चोरी के आरोप में पकड़ा, की शर्मनाक हरकत

जानकारी के अनुसार वीडियो नए कोटा के GAD सर्किल का है, जहां कुछ लोगों ने 8 वर्षीय बालक को तार चुराते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद उसे पूरा नंगा कर देर रात तक नचवाते रहे। युवकों ने खुद ही इसका वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो वायरल हो गया। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की है।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


आरके पुरम थाना के सीआई अजीत बागडोलिया ने कहा है कि पीड़ित बच्चे की पहचान कर पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुल छ: लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि बच्चे की उम्र 12 साल है, उसके परिजनों की शिकायत पर ही केस दर्ज किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें :डायन बताकर दो मह‍िलाओं के कपड़े उतारे..बुरी तरह पीटा, फ‍िर ऐसे ले ली जान

First published on: Sep 14, 2024 02:53 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola