हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये है दुनिया का सबसे पतला घर, दो भाइयों की लड़ाई में बन गया इतिहास

Thinnest Building In The World : एक तरफ जहां लोग आलिशान और भव्य घर बनवा रहे हैं, घर की भव्यता और कीमत की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच आज हम आपको ‘दुनिया के सबसे पतले घर’ के बारे में बताने जा रहे हैं। इस घर के बनने के पीछे बड़ी दिलचस्प कहानी है।

विज्ञापन

Thinnest Building In The World :हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक आलीशान घर हो लेकिन अधिकतर लोगों के घर का साइज छोटा होता जा रहा है। साल 1954 में एक ऐसा घर बना, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। कुछ लोग तो इसे ‘दुनिया का सबसे पतला’ घर भी कहते हैं। इस घर के बनने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दो भाइयों की लड़ाई के बाद इस घर की नींव पड़ी और आज यह ऐतिहासिक हो गया है।

‘दुनिया का सबसे पतला घर’ लेबनान के बेरूत के मनारा में स्थिति है। जिस इलाके में यह घर है उसे लोग “अल-बासा” के नाम जानते हैं। ‘अल बासा’ का मतलब दुर्भावना होता है। इस घर की सबसे अधिक चौड़ाई 14 फीट है और सबसे संकरी जगह 2 फीट की है। इस घर को बनाने के पीछे एक जिद और दुर्भावना थी।

दो भाइयों की लड़ाई में बना ये घर

कहा जाता है कि दो भाइयों की लड़ाई में इस घर का निर्माण हुआ। पिता की संपत्ति से दोनों भाइयों को जमीन मिली थी। दोनों ने बंटवारा कर लिया लेकिन कुछ वक्त बाद इस जगह से एक सड़क गुजरने लगी और सरकार ने इस जगह का अधिग्रहण कर लिया। एक भाई ने तो अपनी जमीन सरकार को सड़क के लिए दे दी लेकिन दूसरे ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन

दूसरा भाई चाहता था कि दोनों में कोई भी सरकार को जमीन ना दे लेकिन एक भाई नहीं माना। इससे एक भाई बुरी तरह भड़क गया। उसने गुस्से में आकर पतली सी जगह में एक बिल्डिंग खड़ी कर दी। जिससे उसके पीछे वाली जमीन पर भाई कभी भी घर बनाये तो उन्हें समुद्र का नजारा ना देखने को मिले।

यह भी पढ़ें : सिरफिरे प्रेमी ने दूल्हे को भेजी दुल्हन की अंतरंग तस्वीरें, एक हरकत पर खाली हाथ लौटी बरात

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, इस वक्त इस घर में कोई नहीं रहता है। यह बिल्डिंग आज भी खड़ी है और दुनिया भर में फेमस है। इस बिल्डिंग को सरकार ने हैरिटेज घोषित नहीं किया है। कहा जा रहा है कि वहां के कानून के मुताबिक, इस जगह को डेवलपर्स को नहीं बेचा जा सकता है। अब इस जगह पर निर्माण की अनुमति भी नहीं मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola