Thief Caught in Amroha : चोरी करते कई बार चोर पकड़े जा चुके हैं। कोई डिलीवरी एजेंट बनकर जाता है और जूते-चप्पल चुरा लेता है तो कोई घर में घुसकर चोरी करते-करते ही सो जाता है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अधेड़ चोर उस वक्त पकड़ा गया, जब वह दुकान पर खड़े ग्राहक की जेब पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहा था। शख्स को लोगों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी।
मामला अमरोहा की एक दुकान का है। दुकान पर कई ग्राहक खड़े थे। इसी बीच एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दुकान पर खड़े एक ग्राहक की जेब को काटना शुरू कर दिया। वह ग्राहक की जेब से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी पीछे खड़े एक शख्स की नजर इस पर पड़ गई और शख्स को लोगों ने पकड़ लिया।
चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अधेड़ उम्र के शख्स की जमकर पिटाई हो रही है। एक के बाद एक थप्पड़ शख्स पर पड़ते गए, वीडियो में कुछ लोग पुलिस बुलाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।
ये पहला मौका नहीं है, जब अमरोहा में लोगों ने चोर पकड़ा हो। पिछले कुछ दिनों से अमरोहा में चोरी और चोर पकड़े जाने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। इससे पहले एक चोर उस वक्त पकड़ा गया था जब वह मोटर चुराने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने शख्स को पकड़ लिया था और जमकर पिटाई की थी।
यह भी पढ़ें : ‘खुद का ही गला घोंटकर जान देते’ सांप की फोटो वायरल! जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई
इतना ही नहीं, रात में चोर घरों को भी निशाना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बांसली में चोर रात में घर में घुस गए और बड़ी मात्रा में सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब घर वाले सोकर उठे तो सामान अस्त व्यस्त मिला तो वह हैरान रह गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines