Viral Video : सड़क पर चलते या गाड़ी चलाते समय हमें कुछ-न-कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है, जो हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें घोड़े की किक ने दो लड़कियों की हालत खराब कर दी। आपको सड़क पर कभी-न-कभी घोड़े के ले जाते या घोड़े पर सवार दिख जाते हैं। ऐसे में अगर अचानक वो घोड़ा आपको लात मार दें तो। ये कोई कहानी नहीं है, बल्कि हकीकत है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोड पर दौड़ रहा घोड़ा अचानक रुक जाता है और अपने पास से जा रही स्कूटी पर एक जोरदार लात मार देता है। बता दें कि स्कूटी पर दो लड़कियां सवार रहती हैं। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में आप एक लड़के को घोड़े पर सवार देख सकते हैं, जिसके पास से गुजर रही एक स्कूटी पर अचानक घोड़ा अपनी लात से हमला कर देता है। इसके कारण स्कूटी पर सवार दो लड़कियां तुरंत सड़क पर गिर जाती हैं। यह देखकर आपपास के लोग शॉक हो गए, क्योंकि ये घटना अचानक ही हुई थी। यहां हम आपके लिए वे वीडियो शेयर कर रहे हैं।
भले ही ये वीडियो मनोरंजन के लिए शेयर किया गया है, मगर असल में यह एक खतरनाक एक्सपीरियंस हो सकता है। बता दें कि घोड़े की लात में लगभग 2,000 पाउंड का बल होता है, जिससे कोई भी इंसान गंभीर रूप से घायल हो सकता है या उसे फ्रैक्चर हो सकता है।
आए मजेदार कमेंट
बता दें कि घोड़े पर सवार लड़का तुरंत वहां से भाग गया। इस वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसे ‘घोड़े ने लड़कियों को मारी किक, सड़क पर किया ढेर’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है । वीडियो पर 13000 से ज्यादा व्यूज हैं।
जहां लोगों ने इसपर कई मजेदार कमेंट भी किए हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस पर गुस्सा भी दिखाया है। एक यूजर ने कहा, ‘ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ट्रैफिक में जानवर लेकर आ जाना कितना खतरनाक है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा बहुत सी हंसी वाली इमोजी के साथ लिखा,’घोड़ा जानता था लेकिन आदमी।’
यह भी पढ़ें – नीम के पेड़ की छांव को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं की पिटाई का Video Viral
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines