---विज्ञापन---

Viral Video: घोड़े ने मारी लात, स्कूटी ने नीचे गिरीं लड़कियां, वायरल हो रहा वीडियो

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घोड़ा स्कूटी पर सवार दो लड़कियों को लात मार देता है और वो सड़क पर गिर जाती हैं।

---विज्ञापन---

Viral Video : सड़क पर चलते या गाड़ी चलाते समय हमें कुछ-न-कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है, जो हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें घोड़े की किक ने दो लड़कियों की हालत खराब कर दी। आपको सड़क पर कभी-न-कभी घोड़े के ले जाते या घोड़े पर सवार दिख जाते हैं। ऐसे में अगर अचानक वो घोड़ा आपको लात मार दें तो। ये कोई कहानी नहीं है, बल्कि हकीकत है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोड पर दौड़ रहा घोड़ा अचानक रुक जाता है और अपने पास से जा रही स्कूटी पर  एक जोरदार लात मार देता है। बता दें कि स्कूटी पर दो लड़कियां सवार रहती हैं। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।

वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में आप एक लड़के को घोड़े पर सवार देख सकते हैं, जिसके पास से गुजर रही एक स्कूटी पर अचानक घोड़ा अपनी लात से हमला कर देता है। इसके कारण स्कूटी पर सवार दो लड़कियां तुरंत सड़क पर गिर जाती हैं। यह देखकर आपपास के लोग शॉक हो गए, क्योंकि ये घटना अचानक ही हुई थी। यहां हम आपके लिए वे वीडियो शेयर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

भले ही ये वीडियो मनोरंजन के लिए शेयर किया गया है, मगर असल में यह एक खतरनाक एक्सपीरियंस हो सकता है।  बता दें कि घोड़े की लात में लगभग 2,000 पाउंड का बल होता है, जिससे कोई भी इंसान गंभीर रूप से घायल हो सकता है या उसे फ्रैक्चर हो सकता है।

---विज्ञापन---

आए मजेदार कमेंट

बता दें कि घोड़े पर सवार लड़का तुरंत वहां से भाग गया। इस वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसे ‘घोड़े ने लड़कियों को मारी किक, सड़क पर किया ढेर’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है । वीडियो पर 13000 से ज्यादा व्यूज हैं।

जहां लोगों ने इसपर कई मजेदार कमेंट भी किए हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस पर गुस्सा भी दिखाया है। एक यूजर ने कहा, ‘ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ट्रैफिक में जानवर लेकर आ जाना कितना खतरनाक है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा बहुत सी हंसी वाली इमोजी के साथ लिखा,’घोड़ा जानता था लेकिन आदमी।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – नीम के पेड़ की छांव को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं की पिटाई का Video Viral

First published on: Nov 16, 2024 10:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola