---विज्ञापन---

थाईलैंड जाने का है प्लान तो कहां कराएं मसाज? जानिए थाई मसाज की खासियत

What is Thai Massage?: थाईलैंड में मनोरंजन और एन्जॉय करने के लिए कई तरीके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या होता है थाई मसाज?

---विज्ञापन---

What is Thai Massage?:छुट्टियां बिताने के लिए बहुत से लोग थाईलैंड जाते हैं। पर्यटन के लिए थाईलैंड दुनिया भर में प्रसिद्द है। थाईलैंड में मसाज की भी खूब चर्चा होती है। कई लोग थाईलैंड मसाज कराने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको थाईलैंड से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां बताने जा रहे हैं। इसके बाद अगर आप थाईलैंड की प्लानिंग करते हैं तो आपको आसानी होगी।

थाईलैंड में घूमने की कई जगहें हैं, रात भर लोग आपको घूमते और एन्जॉय करते दिखाई देते हैं। थाईलैंड का थाई मसाज दुनिया भर प्रसिद्द है। आखिर ऐसा क्या होता है थाई मसाज में? थाई मसाज को इतनी विख्याति कैसे मिली? आइये जानते हैं।

---विज्ञापन---

Thai Massage

क्या होता है थाई मसाज?
थाई मसाज के दौरान पूरे शरीर को आराम देने के लिए हल्के दबाव और स्ट्रेचिंग का उपयोग किया जाता है। कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति भारत में ही हुई थी। थाई भाषा में थाई मसाज का नाम नुआद बो-रार्न है। नुआद का अर्थ है ” मालिश।” बो-रार्न का अर्थ है “प्राचीन।” थाई मसाज हमेशा कपड़े पहनाकर, चटाई या फर्श पर की जाती है।

---विज्ञापन---

थाई मसाज के फायदे
थाई मसाज दरअसल एक चिकित्सीय पद्धति है, जिससे मानसिक और शारीरिक लाभ मिलता है। इस मसाज से सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी शांति मिलती है। दावा किया जाता है कि थाई मसाज के बाद पुराने पीठ का दर्द को कम होता है, तनाव कम होता है, शरीर में ऊर्जा आती है। सिरदर्द में भी ये मसाज काफी असरदार साबित होता है।

Thai Massage Thailand

थाईलैंड की थाई मसाज

थाई मसाज के लिए अक्सर कोई टेबल नहीं होती बल्कि इसे फर्श या चटाई पर किया जाता है। आमतौर पर ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं जाते हैं। हाथों, कोहनी, घुटनों और पैरों से मसाज करने वाला इंसान आपके शरीर के जरूरी हिस्सों पर प्रेशर करेगा और थाई मसाज की पद्धति को फॉलो करेगा।

---विज्ञापन---

थाई मसाज को कर दिया गया बदनाम
थाई समाज को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं, लोग थाईलैंड में थाई मसाज का मतलब सेक्स भी जोड़ लेते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है और ना ही ये थाई मसाज का हिस्सा है। अधिकतर और बड़ी संख्या में मसाज पार्लर दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हैं। हालांकि कुछ ऐसे पार्लर जरूर हैं जो गैरकानूनी तरीके से ग्राहकों को खुश करने की कोशिश करते हैं और बदले में मोटा पैसा ले लेते हैं।

Thailand Massage

---विज्ञापन---

थाईलैंड में मसाज कराने के लिए पटाया शहर सबसे अधिक प्रसिद्द है। बैंकॉक में भी कई जगहों पर थाई मसाज की सुविधा मिलती है। हालांकि अगर आप थाई मसाज को अच्छे और पारंपरिक तरीके से लेना चाहते हैं तो आपको पटाया जाना चाहिए, जहां के थैरेपिस्ट की दुनियाभर के लोग तारीफ करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हमें हमेशा मसाज पार्लर की रेटिंग देखकर फिर आगे के बारे में सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस लड़के ने क्यों पहनी साड़ी? श्री राम का उदाहरण देकर बताई ये वजह

---विज्ञापन---

कुछ लोगों का कहना है कि थाईलैंड में सजी दुकानों या मसाज पार्लर से अच्छा, दूर दराज के किसी स्थान पर मसाज लेना अधिक फायदेमंद होगा। ये लोग आराम से और पारंपरिक तरीके से मसाज करते हैं वहीं शहरों और मसाज पार्लर में पैसा कमाने की होड़ लगी रहती हैं। हमेशा वैध मसाज पार्लर ही चुनें, जिन्हें मान्यता मिली हो।

First published on: Feb 06, 2024 08:00 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola