Bizarre News : प्यार के इंतकाम की आपने तमाम कहानियां सुनी होंगी लेकिन एक ट्रांस महिला ने प्यार का बदला लेने के लिए एक अजीब स्क्रिप्ट लिख डाली। ट्रांस महिला 73 जापानी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है। इस ट्रांस महिला के निशाने पर सिर्फ और सिर्फ जापानी लोग ही होते थे। इसके पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है।
जापान से थाईलैंड पहुंचने वाले लोगों को ट्रांसजेंडर महिला अपना निशाना बनाती थी। ये खुद को थाईलैंड की निवासी बताकर कहती थी कि उसका पासपोर्ट और पर्स गायब हो गया है। ऐसे में उसे अपने देश लौटने के लिए मदद की जरूरत है। इस तरह वह लोगों से मदद मांगती और उनसे बातचीत करके नजदीकी बढ़ाती थी।
हाल ही में थाईलैंड आए एक जापानी व्यक्ति ने शिकायत की कि एमी नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और 15 मिलियन बाट (करीब तीन करोड़ रुपये) की ठगी की है। अब जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। 36 वर्षीय व्यक्ति की एमी से जनवरी में थाईलैंड में मुलाकात हुई थी। एमी ने खुद को हांगकांग की पर्यटक बताया था और यह भी कहा था कि उसका पासपोर्ट और पर्स खो गया है।
यह भी पढ़ें : 12 साल से सिर्फ 30 मिनट की नींद लेता आ रहा है ये शख्स, जानें है कौन
इसके बाद एमी ने जापानी शख्स से होटल के किराए के लिए पैसे लिए और फोन नंबर शेयर किया। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। इतना ही नहीं, दोनों कई बार डेट पर गए और काफी पैसा खर्च किया लेकिन एमी ने पैसे वापस नहीं किए। 4 अगस्त को 49 साल की थाई ट्रांस महिला को गिरफ्तार किया गया जिसका नाम उथाई नान्ताखान है।
यह भी पढ़ें : 4 साल में पांच बार गर्भवती होने का दावा कर महिला ने किया कांड! ऐसे खुल गई पोल
क्यों करती थी ऐसा?
उथाई नान्ताखान ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही वह एक जापानी लड़के से प्यार करती थी लेकिन उसने धोखा दिया था। पूछताछ में बताया गया कि वह अब तक 73 जापानी लोगों के साथ सात करोड़ से अधिक रुपये की ठगी कर चुकी है। उसका कहना था कि जबसे उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, तब से वह उसकी तरह जापानियों से ठगी कर रही है, जैसा उसने किया था।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines