Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने का ये कैसा जुनून, यूट्यूबर ने पार्क में घूम रहे लोगों को ही दिया पीट

Viral Video prank Youtuber punching people: टेक्सास के ह्यूस्टन में एक यूट्यूबर ने फेमस होने के लिए पार्क में घूम लोगों पर हमला कर दिया। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने का ये कैसा जुनून, यूट्यूबर ने पार्क में घूम रहे लोगों को ही दिया पीट
विज्ञापन

Viral Video prank Youtuber punching people: सोशल मीडिया पर आजकल युवा फेमस होने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए कभी वो अपनी जान में जोखिम डालकर स्टंट करते नजर आते हैं या कोई ऐसी चीज कर देते हैं, जिससे लोगों को हानि पहुंचती हो। अमेरिका के टेक्सास से ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां पर एक शख्स ने सोशल मीडिया पर चंद लाइक के लिए पार्क में घूम रहे लोगों को बुरी तरह पीट दिया। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह कथित तौर पर दो लोगों को मुक्के मारते हुए देखा जाता है। हालांकि, उसने बाद में खुलासा किया कि उसने प्रेंक (शरारत) करने के लिए ऐसा किया।

सोशल मीडिया पर फेमस होने का ये कैसा जुनून

टेक्सास के ह्यूस्टन में एक यूट्यूबर ने फेमस होने के लिए पार्क में घूम लोगों पर हमला कर दिया। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 19 वर्षीय अल्फोर्ड लुईस को ने खुलासा किया उसने लाइक पाने के लिए उनपर हमला किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। उसने स्वीकार किया कि अपने यूट्यूब और टिकटॉक चैनल पर लाइक और व्यूज पाने के लिए लोगों पर हमला किया।

Advertisment


यूट्यूबर ने पार्क में घूम रहे लोगों को बुरी तरह पीटा

उसने आगे कहा कि वायरल वीडियो में केवल उसी हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें वह लोगों को मार रहा है। लेकिन उसके आगे क्या हुआ ये नहीं दिखाया गया है। उसने कहा कि लोगों ने .यह नहीं देखा कि मैंने बाद में उससे हाथ मिलाया और उस आदमी को गले लगाया। उसने बताया कि उसकी इस हरकत से उसके माता-पिता परेशान थे। लुईस ने एबीसी13 ह्यूस्टन को घटना के बारे में बताया किया और स्वीकार किया कि हमलों के पीछे वह था। लुईस ने कहा कि यह एक प्रेंक वीडियो था। मुझे उस आदमी से कोई समस्या नहीं थी। मैं उसे चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं कर रहा था। मैं अपने दोस्त के साथ घूम रहा था, और हमने एक टिकटॉक बनाया।  मेरा इरादा नुकसान पहुंचाने का नहीं था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ