---विज्ञापन---

अपने ही नेता को धक्का मारने पर तेज प्रताप ने दी सफाई, बोले-मां और बहन को धकेल रहा था

Tej Pratap Yadav Viral Video: मंच पर राबड़ी देवी और मीसा भारती खड़ी थीं, तभी तेज प्रताप यादव एक कार्यकर्ता को धक्का मरने लगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने सफाई दी है।

---विज्ञापन---

Tej Pratap Yadav Viral Video: राजद प्रमुख तेज प्रताप यादव का 13 मई को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने ही कार्यकर्ता को धक्का मारते और उस पर भड़कते दिखाई दिए। इस वीडियो को लेकर तेज प्रताप यादव को खूब ट्रोल किया गया। हालांकि अब तेज प्रताप यादव ने इस पर सफाई दी है और बताया कि आखिर वह स्टेज पर अपनी ही पार्टी के नेता को धक्के मारने पर मजबूर क्यों हुए?

 

---विज्ञापन---

तेज प्रताप यादव ने दी ये सफाई

तेज प्रताप यादव ने X पर लिखा कि कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे हैं उनको मैं बताना चाहता हूं कि सिक्के के दो पहलू होते हैं। एक तरफ तो देख लिया, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ.मीसा भारती और मेरी मां साथ में थे। दोनो के बीच में आकर वो धक्का दे रहा था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि मेरा हाथ पहले से जख्मी है और इनके द्वारा धक्का देकर आगे जाने की कोशिश में असहनीय य दर्द महसूस हुआ। मुझे खुद को बचाने के लिए अचानक से मजबूरन इनको साइड करना पड़ा। मेरी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी। जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है, जनता का मान सम्मान ही हमारा कर्म है।

क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने पाटलीपुरा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया। इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुई थे। तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी भी वहां मौजूद थीं। नामांकन का जश्न मनाते हुए कई लोग मंच पर चढ़ गए। इसी दौरान एक कार्यकर्ता पर तेज प्रताप यादव भड़क गए थे।

यह भी पढ़ें: कोच के अंदर ‘टिंकू जिया’ पर अजीब डांस का वीडियो हुआ वायरल, यात्रियों का हंस-हंसकर पेट में दर्द

---विज्ञापन---

तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ता को धक्का मारकर हटा दिया था। इस वीडियो को शेयर कर विरोधियों ने इसे कार्यकर्ताओं का अपमान कहकर तंज कसना शुरू कर दिया दिया। हालांकि खुद तेज प्रताप यादव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सफाई दी है।


                   
First published on: May 13, 2024 08:08 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola