Viral Post: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें  एक Redditor ने भारत में एक स्टार्टअप कंपनी में एक टॉक्सिक वर्क कल्चर के बारे में अपना अनुभव  शेयर किया है। इस पोस्ट में कर्मचारी ने कंपनी के को-फाउंडर में से एक पर वर्बल एब्यूज  का आरोप भी लगाया, जो टेक्नोलॉजी हैड के रूप में भी काम करता है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कंपनी के दुर्व्यवहार ने उन्हें Google Meet सत्र के दौरान रोने पर मजबूर कर दिया। आइए इसे बारे में जानते हैं।

रेडिट पर वायरल हुआ पोस्ट

यूजर ने रेडिट पोस्ट के टाइटल में लिखा कि मैं Google Meet पर तकनीकी प्रमुख के सामने रोया। मुझे नहीं पता कि अब इसका सामना कैसे करना है। तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि वह एक स्टार्टअप में काम करता है।  कंपनी के तीन संस्थापकों में से एक तकनीकी प्रमुख उनके साथ खराब व्यवहार करता है। उन्होंने स्टार्टअप में टॉक्सिक कल्चर के बारे में बताया, जहां कर्मचारी बिना किसी गाइडेंस या ट्रेनिंग के 12-15 घंटे की लंबी शिफ्ट में काम करते हैं। यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं। https://www.reddit.com/r/developersIndia/comments/1hhysoc/i_cried_on_google_meet_in_front_of_tech_lead_do/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://www.ndtv.com/offbeat/15-hour-shift-no-training-and-verbal-abuse-indian-techie-exposes-startups-toxic-work-culture-7301844&rdt=63647 टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट ने अपने पोस्ट में साझा किया कि Google मीट सेशन में से एक में सह-संस्थापक ने वर्बल एब्यूज  के जरिए उसका अपमान किया। उन्होंने कहा कि  मैं अपने आंसू नहीं रोक सका और रोने लगा, और मैं काम करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं था, इसलिए मैंने उससे कहा कि मैं Google मीट के कुछ घंटों के बाद छुट्टी ले रहा हूं ।

आए कई कमेंट

Reddit पोस्ट को कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया था। तब से इसे 700 से अधिक अपवोट मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर बहुत से कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अरे दोस्त, सुनो, तुम सब अच्छे हो। जीवन में, तुम अपने खुद के मानकों से खुद का मूल्यांकन करते हो और किसी और को अपनी भावनाओं के बारे में बुरा महसूस नहीं करने देते। तुम्हें जो भी महसूस होता है उसे महसूस करने की अनुमति है, और तुम्हें इसे व्यक्त करने की अनुमति है (जब तक कि यह दूसरों को चोट न पहुंचाएं)। दिल खोलकर रोओ, बच्चे, और फिर आगे बढ़ो। तुम बहादुर हो। तुम किसी भी हालत में कामयाब होगे! शुभकामनाएं!। एक यूजर ने कहा, 'एक कहावत है। तुम इसलिए नहीं रोते क्योंकि तुम कमजोर हो, बल्कि इसलिए रोते हो क्योंकि तुमने बहुत लंबे समय तक मजबूत बनने की कोशिश की। यह ठीक है, उम्मीद है कि वह बेवकूफ समझेगा कि उसका व्यवहार दूसरों को चोट पहुंचा रहा है।' यह भी पढ़ें - 20 किलो लेग प्रेसिंग और 70 किलो डेडलिफ्टिंग! आंटी का जिम रुटीन देखकर उड़ जाएंगे होश