Team India ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

team india created history number one in odi t20 test rankings

team india created history number one in odi t20 test rankings

Team India Number 1: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट पारी के साथ बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले इतिहास रच दिया है। ICC की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। क्योंकि टीम इंडिया टी-20 और वनडे में पहले से नंबर वन है।

भारत ने रचा इतिहास

क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब कोई टीम तीनों फॉर्मेट में एक साथ एक ही वक्त नंबर वन हो। ऐसा करने वाली भारतीय टीम पहली टीम बन गई है। फिलहाल वनडे और टेस्ट की कप्तानी कप्तान रोहित शर्मा और टी-20 की कमान हार्दिक पंड्या संभाल रहे हैं। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों की अगुवाई में टीम इंडिया ने यह इतिहास रचा है। जिस पर हर भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है।

भारतीय टीम ने बनाया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब टीम इंडिया पहली बार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंटों में नंबर वन गई है। अब टेस्ट में भारत के 115 अंक हैं, जबकि वनडे में 114 अंक हैं। इसके अलावा टी-20 में भारत के 267 अंक हैं। इस तरह भारतीय टीम अब तीनों फॉर्मेट बादशाह है। इंडियन क्रिकेट हिस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है।

1973 में पहली बार नंबर वन बनी थी टीम

बता दें कि भारतीय टीम पहली बार 1973 में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनी थी। इसके बाद टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2009 में एक बार फिर नंबर वन के पायदान पर कब्जा जमाया था। उसके बाद टीम इंडिया 2011 तक इसी पायदान पर रही थी। बाद में 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के एक बार फिर टेस्ट में नंबर वन बनी थी, जो सिलसिला 2020 तक जारी रहा था। लेकिन अब कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया दो साल बाद फिर टेस्ट में नंबर वन हो गई है।

फिलहाल टीम इंडिया बॉर्डर-गॉवस्कर ट्राफी का पहला मुकाबला नागपुर में जीत चुकी है। जबकि 17 फरवरी से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज होनी है। जिसका तीसरा मुकाबला इंदौर और चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ