Bizarre News : स्कूल की एक महिला टीचर ने कहना है कि एक छात्र के माता-पिता से शिक्षिका के स्तन को लेकर बातचीत की है। स्कूल टीचर ने इसको लेकर Reddit पर एक पोस्ट लिखा है जो वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। टीचर का कहना है कि वह हमेशा स्कूल ड्रेस कोड का पालन करती है और कपड़ों को ठीक से पहनती है तो उसकी शिकायत क्यों और कैसे हुई?
महिला टीचर ने कहा….
महिला टीचर का कहना है कि मैं एक मिडिल स्कूल की टीचर हूं और आठवीं के बच्चों को पढ़ा रही हूं। मेरे स्तन बहुत बड़े हैं इसलिए उन्हें छिपाना मुश्किल है। अब मैं मैं हमेशा ड्रेस कोड का पालन करती हूं। पिछले 6 सालों में जब से मैं पढ़ा रही हूं, कभी भी ड्रेस कोड का पालन नहीं करना पड़ा। हर कोई हमेशा मेरे पहनावे की तारीफ करता है।
टीचर का कहना है कि एक दिन मेरे एडमिन ने मुझे बताया कि एक अभिभावक स्कूल में आया और उसने कहा कि उनका बेटा घर पर टीचर के स्तनों के बारे में बात कर रहा था। ऐसे में उन्हें इस बात की चिंता थी कि शायद मैं ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रही हूं, इसलिए वह ये सब देख सकता है। एडमिन ने अभिभावक को बताया कि मैं हमेशा ड्रेस कोड का पालन करती हूं। क्या ऐसा कभी किसी के साथ हुआ है? मेरे माता-पिता ने कभी मेरे शरीर के बारे में शिकायत नहीं की? मैं एक हेल्दी महिला हूं और मैं शारीरिक रूप से इसे छिपा नहीं सकती।
यह भी पढ़ें : बंदरों संग रक्षाबंधन मना रही बहन का वीडियो वायरल, देख चुके हैं अब तक 5 करोड़ लोग
‘व्यक्तिगत टिप्पणी थी लेकिन मुझे कोई आपत्ति नहीं’
टीचर ने आगे लिखा कि हालांकि मुझे पता नहीं है कि बच्चे के माता पिता कौन हैं। मुझे तो इस पर शक है कि क्या बच्चे ने उस बारे में बात की थी? हालांकि मुझे बच्चे के बारे में जानना भी नहीं है क्योंकि इसके बाद मैं अजीब महसूस करूंगी। उनके द्वारा यह एक व्यक्तिगत टिप्पणी थी लेकिन इसके बाद भी मुझे कोई आपत्ति नहीं है। स्कूल की तरफ से मुझे सपोर्ट मिल रहा है, वो खुद इससे हैंडल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : चाइनीज युवती ने जिस अंदाज में गाया शाहरुख खान का गीत, वायरल वीडियो देख हो जाएंगी ‘मोहब्बतें’
महिला टीचर का यह पोस्ट वायरल हो गया और तमाम लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा कि माता पिता ने एडमिन में शिकायत की तो इस मैटर को वही तक रहना चाहिए था। आप तक इसकी जानकारी नहीं पहुंचनी चाहिए थी। एक ने लिखा कि माता-पिता अपने बच्चों को समझाने और दूसरों के शरीर का सम्मान सिखाने की जगह, एडमिन से शिकायत कर रहे हैं। ये समझ से परे है। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि बच्चे के माता-पिता ने गलती की है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines