चाइनीज युवती ने जिस अंदाज में गाया शाहरुख खान का गीत, वायरल वीडियो देख हो जाएंगी 'मोहब्बतें'

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाइनीज लड़की शाहरुख़ खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ का ‘आंखें खुली हों या हो बंद’ गाना गाती दिखाई दे रही है।

Shahrukh Khan Film Mohbbatien

Viral Video : बॉलीवुड की फिल्मों का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में है। भारतीय एक्टर्स के फैन पूरी दुनिया में हैं, भारतीय गानों को दुनिया के कोने-कोने में सुना जाता है। शाहरुख, आमिर, सलमान, अमिताभ बच्चन समेत तमाम ऐसे अभिनेता है, जिनके फैंस हर जगह मिल जाते हैं। इसी बीच एक चाइनीज लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ का गाना ‘आंखें खुली हों या हो बंद’ गाती दिख रही है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की सार्वजनिक जगह पर शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का गाना गा रही है। बड़ी संख्या में लोग वहां खड़े होकर लड़की का गाना सुन रहे हैं और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। लड़की ठीक से हिंदी के शब्दों को नहीं बोल पा रही है लेकिन ट्यूनिंग एकदम सही सुनाई दे रही है।

विज्ञापन

चाइनीज लड़की ने गाया हिंदी गाना 

इस लड़की का एक और वीडियो है, जिसमें यह समझना ही मुश्किल हो रहा है कि ये हिंदी गाना गा रही है या कुछ और। हालांकि जब वह ‘आंखें खुली हों या हो बंद’ लाइन दोहराती है तो समझ में आ ही जाता है कि ये शाहरुख खान की फिल्म का एक प्रसिद्ध गाना है। लड़की का वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये ऐसी हिंदी बोल रही है, मुझे चाइनीज सुनाई दे रहा है। एक ने लिखा कि इसी से पता चलता कि शाहरुख खान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। एक ने लिखा कि लोग कहते हैं कि चीन वाले हमारे दुशमन हैं। एक अन्य ने लिखा कि भारत के लोगों की कायल पूरी दुनिया है लेकिन लोग इसकी इज्जत नहीं करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि गाना ये गलत गा रही है लेकिन सुनकर मजा आ रहा है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि हिंदी ठीक से नहीं बोल पा रही है लेकिन गाना जबरदस्त गा रही है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि कलाकरों को दीवारों से बांधकर रखा जा सकता है। एक ने लिखा कि ये है हमारी हिंदी, चाइनीज लोग भी गाने को गा रहे हैं, भले ही उन्हें हिंदी ना आती हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ