क्लास में नाबालिग संग इंटीमेट होती थी टीचर, छात्र करते थे निगरानी; ऐसे कोर्ट पहुंचा मामला

Student And Teacher Affair : 16 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर एक टीचर कानूनी प्रक्रियाओं का समाना कर रही है। टीचर पर कई संगीन और गंभीर आरोप लगाए गये हैं।

Teacher Student
विज्ञापन

Student And Teacher Affair : टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि जिंदगी को जीने का सलीका और सही रास्ता टीचर या गुरु ही सिखाते हैं। पिछले कुछ समय से इस रिश्ते को शर्मसार करने देने वाली कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक और ऐसी ही खबर सामने आई है। टीचर की हरकत को जानकर हर कोई हैरान है।

मामला अमेरिका के टेक्सास का है। यहां एक टीचर ढीले टॉप और टाइट लेगिंग पहनकर क्लास में जाती थी। कई बार वह छात्रों से नजदीकी बढ़ाने को लेकर स्कूल में डांट भी खा चुकी थी। हालांकि उसके व्यवहार में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि टीचर एक 16 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी और जब वह छात्र के साथ अंतरंग होती थी तो छात्र के सहपाठी निगरानी करते थे।

Advertisment

छात्र के शरीर पर खरोंच के निशान

बताया गया है कि छात्र के शरीर पर नाखून के खरोंच के निशान थे, जो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान टीचर के द्वारा लगाये गए थे। क्लिफ्टन-कारमैक नाम की इस टीचर के खिलाफ पहली बार आरोप 7 दिसंबर, 2023 को तब लगे, जब एक अन्य छात्र ने ही स्कूल को इस अवैध संबंध की सूचना दी। महिला टीचर पर लगे आरोपों को लेकर उससे पूछताछ भी हुई, लेकिन उसने किसी भी छात्र के साथ यौन संबंध होने से इनकार कर दिया। इसके बाद अपने परिवार के पास चली गई थी लेकिन इस दौरान उस पर एक छात्र के साथ यौन संपर्क रखने और बच्चे की जिंदगी खतरे में डालने समेत बाल उत्पीड़न के आरोप लगाए गए।

अब कोर्ट को दिए एक दस्तावेज में आरोपी टीचर ने स्वीकार किया है, उसका एक छात्र के संबंध था। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर को कम से कम चार साल की सजा हो सकती है। महिला के दो बच्चे हैं और उसका तलाक हो चुका है। कई बार डांट मिलने के बाद भी जब टीचर नहीं रुकी तो अब वह कोर्ट की कार्रवाई का सामना कर रही है।

विज्ञापन

इस मामले में एक और हैरान करने वाली बात ये है कि जिस छात्र के साथ टीचर शारीरिक संबंध बनाती थी वह नाबालिग था और उसकी उम्र महज 16 साल थी। इस बच्चे के पिता को इस बात की जानकारी थी कि उसका नाबालिग बेटा टीचर के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। बच्चे के पिता पर भी इस अवैध संबंध को बढ़ावा देने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ