Teacher Accused Of “Making Out” With Student Fiancé Breaks Engagement: दुनियाभर में प्यार के किस्से तो आपने कई सारे सुने होंगे। कहते हैं कि मोहब्बत में जाति, धर्म और उम्र नहीं देखी जाती। इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया जहां एक टीचर पर मात्र 11 साल के स्टूडेंट के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है। महिला की जुलाई में शादी होनी थी।
महिला की उम्र 24 है और उसका नाम मैडिसन बर्गमैन है। वह विस्कॉन्सिन प्राइमरी स्कूल में टीचर थी। उसे पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ “मेक आउट” के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला के एक दोस्त के मुताबिक हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद, उसके मंगेतर सैम हिकमैन ने शादी कैंसिल कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार बर्गमैन और हिकमैन की शादी जुलाई में होने वाली थी लेकिन 11 साल के स्टूडेंट के साथ उसके अफेयर की पोल खुल जाने के बाद उसने इस रिश्ते को खत्म कर दिया है।
होने वाली पत्नी की हरकत से शर्मिंदा मंगेतर
हिकमैन के एक दोस्त ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि शादी को हमेशा के लिए स्थगित कर दिया गया है। सैम (आरोपी महिला का मंगेतर) असल में परेशान है और उसका दिल टूट गया है। वह शर्मिंदा और नाराज है। वह इसके लायक नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि वह अभी भी इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहा है। उसने न सिर्फ उसे धोखा दिया बल्कि उस छोटे बच्चे के साथ भी धोखा किया है। चार्जिंग डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक बर्गमैन को तब गिरफ्तार किया गया जब पीड़िता के माता-पिता को दोनों के बीच हुई बातचीत का पता चला। लड़के के पिता ने स्कूल को इसकी जानकारी दी और जांच शुरू की गई।
बच्चे की मां ने दिया उसका फोन नंबर
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा पुलिस के अनुसार, उन्हें पीड़ित के पर्स में एक फोल्डर मिला जिसमें उसका नाम लिखा था और उन्होंने कितनी बार ‘किस’ किया, इसके बारे में लिखा था। हालांकि, बच्चे के साथ यह सब कब हुआ यह अभी तक पता नहीं चला है लेकिन आरोपी महिला ने बताया कि उसे लड़के का फोन नंबर उसकी मां से दिसंबर में मिला था जब परिवार ने उसे आफ्टन आल्प्स में विंटर ब्रेक बिताने के लिए आमंत्रित किया था। बर्गमैन पर फर्स्ट-डिग्री बाल यौन उत्पीड़न के मामले का आरोप लगाया गया है और 25,000 डॉलर के सिग्नेचर बॉन्ड पर रिहा किया गया।
यह भी पढ़ें: साली की मोहब्बत में कैद हुआ जीजा, खतरनाक नतीजा
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
15 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
19 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines