Tattoo Policy in Government Jobs : शरीर पर टैटू बनवाना कई लोगों का शौक होता है। कुछ तो ऐसे होते हैं, जो अपने शरीर पर टैटू ही टैटू बनवा लेते हैं। क्या आपको पता है कि टैटू की वजह से सरकारी नौकरी मिलने में परेशान हो सकती है? आइये जानते हैं कि किन विभागों में नौकरी के लिए टैटू बाधा बन सकता है।
टैटू का क्रेज पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। युवा कूल दिखने और स्टाइल के लिए शरीर पर टैटू बनवाते हैं। कुछ अपने प्रिय जनों का नाम लिखवाते हैं तो कुछ भगवान या धार्मिक चिंह वाले टैटू बनवाते हैं लेकिन अगर आपने शरीर पर परमानेंट टैटू बनवाया है तो सरकारी नौकरी मिलने में परेशानी आ सकती है। कुछ विभाग ऐसे हैं जो टैटू वाले लोगों को रिजेक्ट कर देते हैं।
फिजिकल टेस्ट में किया जाता है चेक
फिजिकल टेस्ट के दौरान अगर शरीर पर टैटू दिखाई देते हैं तो कैंडिडेट को रिजेक्ट कर दिया जाता है। इसके पीछे की वजह हम आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि शरीर पर टैटू होने पर किस विभाग की नौकरी मिलने में परेशानी आती है।
यह भी पढ़ें : चलता फिरता शहीद स्तंभ है ये लड़का, शरीर पर बनवाया 631 शहीदों का टैटू
इन विभागों में हो सकते हैं रिजेक्ट
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) भारतीय विदेश सेवा (IFS) भारतीय सेना (Indian Army), भारतीय नेवी (Indian Navy), भारतीय वायुसेना (Indian Air Force), भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard), पुलिस (Police) समेत कई सरकारी विभाग ऐसे हैं, जहां टैटू वाले कैंडिडेट को रिजेक्ट कर दिया जाता है। यहां यह भी बताना जरूर है कि सभी विभाग में टैटू से जुड़े अपने नियम हैं। जैसे कहां पर टैटू नहीं होना चाहिए, किस तरह का टैटू नहीं होना चाहिए, इसके साथ आपत्तिजनक या धार्मिक टैटू नहीं होना चाहिए। टैटू हल्का होने या मिट जाने के बाद भर्ती में परेशानी की संभावना कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें : टैटू बनवाने से हुई शख्स की मौत, अगर आप भी करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान
क्या है इसके पीछे की वजह
शरीर पर टैटू होने पर नौकरी ना देने के पीछे कई वजहें बताई जाती हैं। एक कारण तो यह है कि टैटू से HIV, चर्म रोग और हेपेटाइटिस A & B जैसी घातक बीमारियां होने का खतरा रहता है। एक वजह यह भी होती है कि टैटू से इंसान की पहचान आसानी से हो जाती है, ऐसे में सुरक्षा बलों में टैटू वाले शख्स को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines