तमिलनाडु के एक स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रों के हवाई जहाज में उड़ने के सपने को पूरा करके सबका दिल जीत लिया. एक छोटे से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कई बच्चों के लिए के लिए हवाई यात्रा एक सपना था. लेकिन उनके प्रिंसिपल ने उस सपने को हकीकत में बदल दिया.
तमिलनाडु के तेनकासी जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल माइकल राज ने अपने स्कूल के 20 गरीब बच्चों को हवाई जहाज की सैर कराई. स्कूल में 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स और पांच टीचर हैं, और ज्यादातर बच्चे सामान्य बैकग्राउंड से आते हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : आइसक्रीम के चक्कर में बिछड़ा, कनाडा में झेली बदहाली; DNA टेस्ट ने 25 साल बाद बेटे को पिता से मिलाया
---विज्ञापन---
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कोंडानूर गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में एक दिन कक्षा में 'राइट ब्रदर्स' (हवाई जहाज के आविष्कारक) के बारे में पाठ पढ़ाया जा रहा था. तभी प्रिंसिपल माइकल राज ने बच्चों से उनके सपनों के बारे में पूछा. सभी बच्चों ने एक साथ कहा, 'सर, हम बस एक बार हवाई जहाज में सफर करना चाहते हैं.' बच्चों की यह मासूम ख्वाहिश प्रिंसिपल के दिल को छू गई.
प्रिंसिपल ने तय किया कि वे बच्चों को हवाई यात्रा कराएंगे, लेकिन इसे एक पुरस्कार के रूप में. उन्होंने छात्रों के सामने एक शर्त रखी - जो छात्र 1 से 20 तक के पहाड़े पूरी तरह याद करके सुनाएगा, उसे हवाई जहाज की यात्रा पर ले जाया जाएगा. फिर 20 बच्चों का सलेक्शन हुआ.
यह भी पढ़ें : फ्लाइट के टॉयलेट को यात्री ने बनाया मिनी जिम, उड़ते प्लेन में पूरी की 5 km की जॉगिंग; वीडियो वायरल
प्रिंसिपल ने अपनी बचत और दोस्तों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों के सहयोग से 1.9 लाख रुपए जुटाए. बच्चे पहले ट्रेन से मदुरै जिले के थिरुपरनकुंद्रम गए और फिर उन्हें वैन से एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से वे चेन्नई के लिए अपनी फ्लाइट में सवार हो गए. बच्चों को मदुरै से चेन्नई के लिए इंडिगो की फ्लाइट से ले जाया गया. चेन्नई में बच्चों ने बिरला तारामंडल, मरीना बीच और अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क जैसी कई जगह घूमे. बाद में ग्रुप पोधिगई एक्सप्रेस से अपने होमटाउन लौट आया.
प्रिंसिपल की इस पहल की अब पूरे सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है.