Dance Video Viral : ‘आज की रात मजा हुस्न का आखों से लीजिए’ गाने पर तमन्ना भाटिया का डांस खूब वायरल हुआ। इस गाने पर किए गए डांस को कई डांसरों ने रिक्रिएट किया है, जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब एक लड़के ने इस गाने पर डांस किया है, जिसका वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि इसके 32 के 32 गुण तमन्ना भाटिया से मिल रहे हैं।
इरफान राज नाम के डांसर ने तमन्ना भाटिया के ‘आज की रात’ के मशहूर डांस को रिक्रिएट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर आइटम सॉन्ग पर थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कई लोगों के सामने डांस कर रहे हैं। वीडियो को करीब दो हफ्ते पहले शेयर किया गया था।
80 लाख लोगों ने देखा है वीडियो
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 80 लाख लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। कुछ का कहना है कि इस लड़के के सारे गुण तमन्ना भाटिया से मिल रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि इसने तो लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
वीडियो पर आए कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक जमाना था जब मर्द जंग की शान हुआ करते थे, आज जहां देखो वहां ऐसी-वैसी हरकतें करते दिखते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इसके 32 के 32 गुण तमन्ना भाटिया से मिल रहे हैं। एक ने लिखा कि डांस ये कर रहा है और शर्म मुझे आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : Video: असली नाग के सामने डांसर का नागिन डांस! देखने वालों के छूट गए पसीने
एक ने लिखा कि अभी यही डांस इन्होंने डांस इंडिया डांस में किया होता तो खड़े होकर ताली बजाते लेकिन ये इंस्टाग्राम है तारीफ तो होती ही नहीं। एक अन्य ने लिखा कि तमन्ना फेल है भाई आपके सामने, लेकिन जो पब्लिक है वो कन्फ्यूज है कि चल क्या रहा है। एक ने लिखा कि अच्छी खासी पर्सनालिटी है लेकिन डांस लड़कियों की तरह कर रहा है, हो क्या गया है भाई?
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines