Video: असली नाग के सामने डांसर का नागिन डांस! देखने वालों के छूट गए पसीने

Nagin Dance Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की नागिन डांस करती दिखाई दे रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की के असली सांप के साथ डांस कर रही है।

Nagin Dance Viral Video

Nagin Dance Viral Video : भारत में नागिन डांस महत्वपूर्ण डांस स्टाइल है, जिसके बिना हर शादी अधूरी मानी जाती है। कई लोग फक्शन में इस डांस के कलाकर बखूबी अपना प्रदर्शन दिखाते हैं। कोई नागिन बनता है तो कोई सपेरा। कुछ तो इस डांस में इतने माहिर होते हैं कि जब तक डांस करते-करते जमीन पर लेट ना जाए, उनका डांस पूरा ही नहीं होता। अब एक चौंकाने वाला नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में स्टेज पर एक लड़की डांस कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह नागिन बनी हुई है लेकिन सामने कोई सपेरा नहीं बल्कि असल में एक नाग है। ये नाग नकली नहीं बल्कि असली कोबरा सांप है। नाग अपना फन निकालकर बैठा हुआ है और लड़की उसके सामने डांस कर रही है।

अब ये सांप कहां से आया, कौन लाया, क्यों लाया और ये वीडियो कहां का है, इसको लेकर पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की का ये खतरनाक डांस देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हैं। वीडियो के अंत में एक शख्स सांप को पकड़कर स्टेज से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। अजीब डांस का ये वीडियो देखकर लोग हैरत में हैं।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे तो ये वीडियो देखकर ही डर लग रहा है कि कहीं सांप काट ना ले। एक अन्य ने लिखा कि ये सांप तो बहुत जहरीला लग रहा है। अगर काट लिया तो जिंदगी खत्म हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इस बहन को भी वायरल होना है, इसीलिए इतना बड़ा रिस्क ले रही है।

एक अन्य ने लिखा कि ऐसे मामले खतरनाक साबित होते हैं, परंतु आजकल‌‌ लोग पता नहीं किस नशें में रहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि सांप के साथ खिलवाड़ करना खतरनाक हो सकता है, ये लोग अपनी जान के साथ खिलवाड़ क्यों करते हैं? एक ने लिखा कि ये रील का चक्कर है बाबू भैया, रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ