Taliban Soldiers punish for Sleeping on Duty viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्यूटी के दौरान सोने पर एक सैनिक को कथित तौर पर तालिबानी स्टाइल में सजा दी जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सैनिक को बर्फ के अंदर दबाकर उसके शरीर पर बर्फ का पहाड़ बना देते हैं। सिर को छोड़कर उसका बाकी शरीर का हिस्सा बर्फ के अंदर दबा हुआ है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है।
क्रूरता के कई वीडियो आ चुके हैं सामने
इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक सैनिक को बर्फ के अंदर दबा रखा है। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी के दौरान सो गया था, इसलिए उसे यह सजा दी गई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें तालिबान के सैनिकों की क्रूरता उजागर हुई है। वे कभी औरतों पर अत्याचार करते नजर आते हैं तो कभी बच्चों को मारते-पीटते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट किए हैं।
https://twitter.com/abdalipaghmani/status/1738759522699837610?s=20
सरेआम गोली मारकर उतार दिया था दो लोगों मौत के घाट
अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तालिबानी सैनिक चोरी करने और महिला के साथ बदतमीजी करने के चलते दो लोगों को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार देते हैं। बता दें कि तालिबानियों ने 2021 में अफगानिस्तान की वैध सरकार को हटाकर अपना कब्जा जमा लिया था। जिसके बाद से वहां के लोग आए दिन उनके अत्याचार को सह रहे हैं। तालिबान के जुल्म से बचने के लिए भारत में भी कई सारे अफगानिस्तानी लोगों ने शरण ले रखी है। हालांकि, भारत सरकार अवैध रूप से भारत में आए अफगानिस्तानियों को वापस उनके देश में भेजने की योजना बना रही है लेकिन डर के मारे अफगानिस्तानी लोग वापस जाने से इनकार रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जान का डर है।
ये भी पढ़ें: चिक्की की बना दी चाट लोग बोले- Justice For Chikki वीडियो हुआ वायरल
ये भी पढ़ें: New Year Celebrations: किस देश में सबसे पहले और आखिर में मनाया जाता है नए साल का जश्न
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines