ड्यूटी के दौरान सोने पर सैनिक को दी गई तालिबानी स्टाइल में सजा, शरीर पर बना दिया बर्फ का पहाड़, देखिए Video

Taliban Soldiers punish for Sleeping on Duty viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सैनिक को ड्यूटी के दौरान पर सोने पर तालिबानी स्टाइल में सजा दी गई।

ड्यूटी के दौरान सोने पर तालीबान के सैनिक को दी कठोर सजा, शरीर पर बना दिया बर्फ का पहाड़, देखिए Video
विज्ञापन

Taliban Soldiers punish for Sleeping on Duty viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्यूटी के दौरान सोने पर एक सैनिक को कथित तौर पर तालिबानी स्टाइल में सजा दी जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सैनिक को बर्फ के अंदर दबाकर उसके शरीर पर बर्फ का पहाड़ बना देते हैं। सिर को छोड़कर उसका बाकी शरीर का हिस्सा बर्फ के अंदर दबा हुआ है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है।

क्रूरता के कई वीडियो आ चुके हैं सामने

इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक सैनिक को बर्फ के अंदर दबा रखा है। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी के दौरान सो गया था, इसलिए उसे यह सजा दी गई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें तालिबान के सैनिकों की क्रूरता उजागर हुई है। वे कभी औरतों पर अत्याचार करते नजर आते हैं तो कभी बच्चों को मारते-पीटते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट किए हैं।

Advertisment

https://twitter.com/abdalipaghmani/status/1738759522699837610?s=20

 

सरेआम गोली मारकर उतार दिया था दो लोगों मौत के घाट

अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तालिबानी सैनिक चोरी करने और महिला के साथ बदतमीजी करने के चलते दो लोगों को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार देते हैं। बता दें कि तालिबानियों ने 2021 में अफगानिस्तान की वैध सरकार को हटाकर अपना कब्जा जमा लिया था। जिसके बाद से वहां के लोग आए दिन उनके अत्याचार को सह रहे हैं। तालिबान के जुल्म से बचने के लिए भारत में भी कई सारे अफगानिस्तानी लोगों ने शरण ले रखी है। हालांकि, भारत सरकार अवैध रूप से भारत में आए अफगानिस्तानियों को वापस उनके देश में भेजने की योजना बना रही है लेकिन डर के मारे अफगानिस्तानी लोग वापस जाने से इनकार रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जान का डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ