Taiwan Earthquake Viral Video: 3 अप्रैल को ताइवान में भयंकर भूकंप आया था, इस भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही मची। भूकंप के बाद पैदा हुए हालातों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अस्पताल में नवजात बच्चों को बचाती नर्सों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग नर्सों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ताइवान का वीडिया वायरल
भूकंप आने के बाद एक तरफ जहां लोगों को जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है। लोग घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं। हाल ही में ताइवान में आए भूकंप के बाद अस्पताल की ईमारत को हिलते हुए देखा जा सकता है। भूकंप के बाद अस्पताल में मौजूद नवजात बच्चों के बिस्तर तेजी से से हिलने लगे।
वहां मौजूद नर्से दौड़कर बच्चों के पास पहुंची और उनके बिस्तर को पकड़कर खड़ी हो गईं। एक के बाद एक कई नर्स वहां पहुंची और बच्चों की सुरक्षा में खड़ी हो गईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब बच्चों को बचाने वाली नर्सों की जमकर तारीफ हो रही है।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि अटूट समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता इसी को कहते हैं। एक ने लिखा कि ताइवान के अस्पताल में नर्सें ताइवान में आए भूकंप के दौरान बच्चों की जिस तरह रक्षा कर रही हैं, मेरा सैल्यूट करने का मन करता है। एक ने लिखा कि इंसानियत अभी भी जिंदा है। अपनी जान बचाने की जगह इन लोगों ने बच्चों को बचाना उचित समझा। एक अन्य ने लिखा कि इसके लिए हिम्मत और मानसिक ताकत की आवश्यकता होती है।
यह भी पढ़ें : इमारतें गिरी, पहाड़ दरके, मची चीख पुकार; Videos में देखें ताइवान में भूकंप से कैसे मचा हाहाकार?
बता दें कि 3 अप्रैल को ताइवान में आया भूकंप 25 सालों में सबसे शक्तिशाली था। इससे पहले 1999 में नानटौ काउंटी में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2,500 से अधिक लोग मारे गए थे और 1,300 से अधिक अन्य घायल हुए थे। वहीं 3 अप्रैल को आए भूकंप में कुल 9 लोगों की मौत हुई है एक हजार से अधिक लोग घायल हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
14 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines