---विज्ञापन---

टी20 विश्व कप जीतने पर दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज में दी बधाई , लिखा – 52,70,40,000 सेकंड करना पड़ा इंतजार

India vs South Africa T20 World Cup Final : टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने लोगों को अनोखे तरीके से बधाई दी है और साथ में सलाह दी है कि अच्छे परिणाम के लिए इंतजार करें, ट्रैफिक सिग्नल ना तोड़ें।

India vs South Africa T20 World Cup Final : टी20 विश्व कप में भारत की रोमांचक जीत के बाद देश में जश्न का माहौल है। आधी रात को सड़कों पर उतरकर लोगों ने ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए और देश के लिए जमकर नारेबाजी हुई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं और मंत्रियों ने टीम इंडिया को बधाई दी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज से टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर भी लोगों से धैर्य रखने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हम सभी ने भारत के एक और टी-20 विश्व कप जीतने के लिए 16 साल 9 महीने 5 दिन (52,70,40,000 सेकंड) इंतजार किया।” DP ने आगे लिखा कि “ट्रैफिक सिग्नल पर भी थोड़ा धैर्य रखें। अच्छे पलों के लिए इंतजार करना उचित होता है। क्या कहते हैं?”

---विज्ञापन---

बधाई देने के बहाने दी सीख

दिल्ली पुलिस का कहना था कि टीम इंडिया को साल 2011 के बाद कोई बड़ी जीत मिली है। इसमें इंतजार और धैर्य था, तब सफलता मिली है। इसी तरह हमें ट्रैफिक सिग्नल को तोड़कर भागने की जगह अच्छे पलों का इंतजार करना चाहिए। दिल्ली पुलिस का यह सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर टीम इंडिया की जीत से दिल्ली पुलिस के लोग खुश हैं तो एक दिन चालान ना काटें। एक ने लिखा कि दिल्ली पुलिस की वजह से मैं मैच नहीं देख पाया, क्योंकि वह हमारी स्कूटी जब्त कर ले गए थे। कृपया मेरी स्कूटी वापस कर दें। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली पुलिस क्राइम को रोकने की जगह , जिस तरह सोशल मीडिया पर क्रिएटिव तरीके से एक्टिव है, वह मजेदार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : IND Vs SA: फाइनल में रोहित शर्मा ने कर दी थी बड़ी चूक, हार की कगार पर पहुंच गई थी टीम

भारत की धमाकेदार जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा की। विराट कोहली ने कहा, “यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच है, अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ी कमान संभाले।”

First published on: Jun 30, 2024 09:52 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola