IND vs ENG: एलेक्स हेल्स-जोस बटलर का बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

T20 World Cup 202 semi final IND vs ENG alex hales jos buttler

T20 World Cup 202 semi final IND vs ENG alex hales jos buttler

विज्ञापन

नई दिल्ली: इंडिया-इंग्लैंड के बीच गुरुवार को खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। एडिलेड में खेले गए इस बड़े मुकाबले में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू से ही लय में नजर आई।

पावरप्ले में मचा दी धूम

एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए शुरू से ही इंग्लैंड को आगे रखा और पावरप्ले में धूम मचा दी। भारतीय गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए। एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 86 और जोस बटलर ने 40 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इसके साथ ही दोनों बल्लेबाजों ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप

दोनों बल्लेबाज टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाले दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 170 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। वहीं ये दोनों बल्लेबाजों पहले विकेट के लिए टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाले शीर्ष बल्लेबाज भी बन गए। हेल्स-बटलर ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रिले रोसो के रिकॉर्ड को तोड़ा।

विज्ञापन

बाबर-रिजवान के नाम था ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

डी कॉक-रोसो ने दूसरे विकेट के लिए बड़ी पार्टनरशिप करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में ये रिकॉर्ड बनाया था। दोनों ने 168 रन की पारी खेली थी। वहीं 2010 में श्रीलंका के खिलाड़ी महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाम 166 रन की पार्टनरशिप दर्ज है। पिछले वर्ल्ड कप में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम भारत के खिलाफ 152 रन की नाबाद पार्टनरशिप भी इस रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने भी पहले विकेट के लिए बड़ी पार्टनरशिप की थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहले भी मचा चुके हैं तहलका

हेल्स ने इससे पहले 2014 में ईयोन मॉर्गन के साथ मिलकर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 152 रन की पारी खेली थी। एलेक्स हेल्स और जोस बटलर दोनों बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ मिलकर इस पारी में 13 चौके और 10 छक्के जड़े। बटलर ने 9 चौके-3 छक्के लगाए तो वहीं हेल्स ने 4 चौके-7 छक्के जड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ