आधी रात को क्यों रोते हैं कुत्ते? किसी की मौत का होता है आभास! पढ़ें क्या है इसके पीछे की वजह

Why do street dogs cry at night? :  आपने रात के वक्त कुत्तों को रोते या भौंकते जरूर सुना होगा। क्या कुत्ते तभी रोते हैं जब उन्हें किसी के मरने का आभास हो जाता है या कोई आत्मा देख लेते हैं? वैज्ञानिक दृष्टि से क्या है इसका करण, आइये जानते हैं।

Dog Bark in night
विज्ञापन

Why do street dogs cry at night? :  कुत्तों को रात में रोते आपने कई बार सुना होगा। ऐसा कहा जाता है कि कुत्तों का रात में सोना या अजीब तरीके से भौंकना अशुभ संकेत होता है। इससे जुड़े कई तरह के दावे किए जाते हैं जैसे उन्हें किसी के मरने का आभास हो जाता है या वे किसी आत्मा को देख लेते हैं लेकिन इसको लेकर वैज्ञानिकों का क्या मानना है, आज हम यही जानेंगे।

कुत्तों का भौंकना अशुभ संकेत

बड़े बुजुर्ग अक्सर ये बात कहते हैं कि कुत्तो के भौंकने का मतलब अशुभ संकेत है। उन्हें किसी के मरने का आभास होता हो या आत्मा को देखकर वह डर जाते हैं इसीलिए भौंकते हैं। कुत्तों में सुनने और सूंघने कि इश्क्ति इंसानों से अधिक होती है। ऐसे में लोग इस पर विश्वास भी कर लेते हैं लेकिन वैज्ञानिकों का मानना इससे अलग है।

Advertisment

कुत्तों के भौंकने पर क्या कहता है विज्ञान?

गली के कुत्ते रात में अपनी उपस्थिति दर्ज करने और अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए भौंकते हैं।भौंककर ही कुत्ते अपने बिछड़े हुए साथियों को अपने पास बुलाते हैं, मतलब यह उनके बातचीत करने या संदेश भेजने का भी एक तरीका है। अन्य कुत्तों के साथ लड़ाई के दौरान भी जब उन्हें मदद की जरूरत होती है तो वह अपने साथियो को भौंककर ही बुलाते हैं।

कुत्ते एक सामुदायिक प्राणी हैं, वे इंसानों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में जब वह रात में अकेले पड़ जाते हैं या भूखे होते हैं तो रात में अजीब तरह की आवाज निकालते हैं, जिन्हें हम रोना कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस तरह मनुष्य बातचीत के जरिए एक दूसरे से जुड़ते हैं, उसी तरह कुत्ते भी अपने आस-पास के लोगों से बातचीत करने के लिए भौंकते और चिल्लाते हैं।

विज्ञापन

कई बार शारीरिक संबंध बनाने, दर्द में होने, भूख के कारण, दुर्घटना या दुर्व्यवहार होने पर भी कुत्ते भौंकते या रोते हैं। किसी अलग आवाज या इंसान को देखकर भी कुत्ते भौंकते हैं। कहा जाता है कि जब वह अधिक भूखे होते हैं या साथी की जरूरत होती है तो वह यह जताते हैं कि उन्हें मदद चाहिए।

विज्ञापन

कुत्तों के रोने को अशुभ मानकर लोग उनकी जिंदगी में और परेशानी खड़ी कर देते हैं। कुत्तों को खाना खिलाकर, उन्हें आश्रय देकर और भटकने से रोककर उन्हें आप रोने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ