Weird Hairstyles Video Viral: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग ना जाने कैसी कैसी हरकतें करते हैं। कुछ जान जोखिम में डाल कर स्टंट करते हैं तो कुछ लोग ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने लंबे बालों को बांधने की जगह उन्हें फर्श पर रगड़ते हुए चल रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला की गोद में बच्ची है। महिला के बाल बड़े हैं, लेकिन महिला ने बाल बांधे नहीं। बाल जमीन पर घिस रहे हैं। महिला के बाल इतने बड़े हैं, दिखने में वह एक रस्सी की तरह लग रहे हैं। वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इसे एक चीप स्टंट कह रहे हैं।
वीडियो को @cctvidiots नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे एक लाख से अधिक लोगों ने देखा है जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक X यूजर ने लिखा कि यह सस्ती लोकप्रियता का एक बेकार तरीका है। एक ने लिखा कि ये महिला जबरदस्ती लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये सब कर रही है।
एक ने लिखा कि ये जल्दी प्रसिद्द होने का आसान तरीका है , फ्रांस की एक लड़की अपने नाखून खाकर दुनिया भर में फेमस हो गई थी। एक अन्य ने लिखा कि यह बाल कटवाने के पैसे बचा रही है। एक ने लिखा कि मुझे इसके पीछे का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि भाई, इसका पति इसके बालों में हाथ कैसे फेरता होगा ?
एक X यूजर ने लिखा कि अच्छा और बुरा तो बाद की बात है लेकिन ये कैसे खुद को संभालती है, ये बड़ा सवाल है। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हो सकता है कि वह अपने बच्चे को इन्हीं बालों में बांधकर रखती हो, जिससे वह सोते समय बेड से ना गिरें। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह लड़की अपनी मर्जी से पब्लिक प्लेस पर झाड़ू पोछा कर रही है, सभी को मिलकर धन्यवाद कहना चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
17 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines