डरा देगा ये Video! मां के साथ जा रही बच्ची पर टूट पड़ा कुत्ता, आपस में क्यों भिड़े नेटिजंस?

Dog Attack Child Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्ट्रीट डॉग ने मां के साथ जा रही बच्ची पर हमला कर दिया।

Street Dog Attack

Photo Source: Canva/ Video Screengrab

विज्ञापन

Dog Attack Child Viral Video: आवारा कुत्तों (Street Dogs) को लेकर देश में कई बार विवाद हो चुका है। सोसाइटी की लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने या कुत्तों को खाना खिलाने पर हुए विवाद के बाद पुलिस को भी दखल देना पड़ा है। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर हो रहे विवाद पर लोगों की राय बंटी हुई मिलती है। अब एक डरावना वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला के साथ सड़क पर निकली बच्ची पर एक कुत्ता टूट पड़ा। बड़ी मुश्किल से बच्ची की जान बच पाई। अब इस पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है।

वीडियो में एक महिला के साथ एक छोटी बच्ची सड़क पर जाती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच एक स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। महिला ने बच्ची को हाथ से ऊपर उठा लिया और कुत्ते को दूर भगाने की कोशिश करने लगी। कुत्ता बच्ची को काटने के लिए महिला के चारो तरफ घूमने लगा। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही और बच्ची को बचाने की कोशिश करती रही।

विज्ञापन

काफी देर बाद एक शख्स वहां पहुंचा और कुत्ते को भगाया तब जाकर बच्ची की जान बच पाई। वीडियो को @DeepikaBhardwaj नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा गया कि क्या स्ट्रीट डॉग प्रेमी बता सकते हैं कि मनुष्य ऐसी स्थितियों में अपनी और अपने बच्चों को कैसे बचाए? क्योंकि आप कहते हैं कि हमेशा मनुष्य ही गलती करता है?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भिड़े लोग

डॉग लवर्स और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग अलग विचार के चलते आपस में भिड़ गए। एक ने लिखा कि स्ट्रीट डॉग एक खतरा हैं। किसी भी दोपहिया वाहन चालक से पूछें कि कितनी बार सड़क के कुत्तों ने उनका पीछा किया, कितनी बार वे गिरे और कितनी बार वे बाल-बाल बचे। इसके लिए डॉग लवर्स दोषी नहीं हैं बल्कि स्ट्रीट डॉग को सड़क पर छोड़ने के लिए नगरपालिका के लोग जिम्मेदार हैं। एक ने लिखा कि जोमैटो स्विगी डिलीवरी बॉय से पूछें जो हर दिन इस स्थिति का सामना करते हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हमें इन कुत्तों के बर्ताव को समझने की जरूरत है, वह शायद खेलना चाह रहा था। एक ने लिखा कि आवारा कुत्तों के प्रेमी इन खतरनाक कुत्तों को अपने घर में शरण दें ताकि सड़कें मनुष्यों के लिए सुरक्षित हो सकें। इससे इनका प्रेम भी पूरा ही जायेगा और बेगुनाह मनुष्य भी सुरक्षित रहेंगे। एक ने लिखा कि कुत्ते सड़क पर हैं क्योंकि समाज असंवेदनशील है और उसे कोई परवाह नहीं है। अब समय आ गया है कि भारत कुत्तों को घर, कचरा मुक्त शहर देकर सड़क से दूर रखने पर बात करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ