नई दिल्ली: अगर आपको मीठे में किसी डिफरेंट और यूनीक डिश की तलाश है, तो आज हम आपके लिए कश्मीरी नान ब्रेड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये बादाम और केसर की मदद से बनाकर तैयार की जाती है। इसकी खास बात ये है कि इसको आप किसी भी सीजन में झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। किसी भी फेस्टिवल सीजन या पार्टी के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसके अलावा इसको आप शाम के स्नैक में गर्मागर्म चाय के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं। इससे आपकी चाय का मजा दोगुना हो जाएगा, तो चलिए जानते हैं कश्मीरी नान ब्रेड बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बच्चों के लिए इंस्टेंट स्नैक में बनाएं डिलीशियस मैदा चीला, जानें रेसिपी
कश्मीरी नान ब्रेड बनाने की सामग्री-
-मैदा 250 ग्राम
-घी 40 ग्राम
-नमक 5 ग्राम
-फुल क्रीम दूध 150 मिली
-फ्लेक्ड बादाम 15 ग्राम
-टूटी-फ्रूटी 5 ग्राम
-बादाम का आटा 50 ग्राम
-सूखा खमीर 8 ग्राम
-पिसी चीनी 50 ग्राम
-केसर 1/2 ग्राम
-क्रैनबेरी 5 ग्राम
-सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 5 ग्राम
अभी पढ़ें – किसी पार्टी या फंग्शन के दौरान बनाएं टेस्ट में बेस्ट अजवाइनी पनीर कोफ्ता, जानें रेसिपी
कश्मीरी नान ब्रेड बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
फिर आप इसमें केसर डालकर करीब 2-3 मिनट तक भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप एक बर्तन में मैदा, बादाम पाउडर/आटा, खमीर, स्वादानुसार नमक और पिसी चीनी को छान लें।
फिर आप इसमें घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें केसर वाला गर्म दूध डालें और नरम आटा गूंथ लें।
फिर आप इस आटे को 2 बराबर भागों में बाँटकर करीब 20 मिनट तक खमीर उठने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप एक बेकिंग शीट से एक बेकिंग पैन को लाइन कर लें।
फिर आप आटे की लोईयों को गोल शेप और 1/2 इंच मोटी बनाकर बेकिंग शीट पर रख दें।
इसके बाद आप लोई के ऊपर बादाम के गुच्छे, क्रैनबेरी, टूटी फ्रूटी और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को डालें।
फिर आप इसको करीब 5 मिनट तक प्रूफ होने दें।
इसके बाद आप इनको 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 2-3 मिनट तक बेक कर लें।
अब आपकी टेस्टी कश्मीरी नान ब्रेड बनकर तैयार हो चुकी हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
7 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
9 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines