Mau SDM Viral Video : उत्तर प्रदेश में अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच बहस और धक्कामुक्की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा नेता एसडीएम को धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मऊ के घोसी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में डायरेक्टर पद पर चुनाव था। अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी व अन्य सपा नेता जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और घोसी चीनी मिल पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम और सपा नेताओं के बीच जमकर बहस हुई।
क्या है पूरा मामला?
मऊ के घोसी चीनी मिल में डायरेक्टर पद के चुनाव चल रहे हैं। 9 डायरेक्टर का चुनाव पहले ही निर्विरोध रूप से कर लिया गया था लेकिन एक पद पर सपा और भाजपा दो पार्टी के उम्मीदवारों का रोचक मुकाबला हो गया। दोनों प्रत्याशियों को 9–9 वोट मिले और चुनाव टाई हो गया जिस पर देर रात गहमा गहमी चलती रही।
प्रशासन ने सुबह में पर्ची के माध्यम से चुनाव करने का निर्णय लिया और सभी चले गए। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता रात में ही चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए दबाव बनाने लगे। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रिय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राजेश अग्रवाल व खंड विकास अधिकारी रमाकांत चुनाव पर बिना कोई निर्णय लिए निकल गए।
यह भी पढ़ें : दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड… लड़कियों ने निकाला ऐसा मार्च, देखते ही हंस पड़े लोग
चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सुबह 10:00 बजे से फिर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर बराबर बराबर मत पड़े। इसके बाद सर्वसम्मत से लॉटरी सिस्टम से विजेता को चुनने पर सहमति बनी! जिसमें भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिल गई। इस पर सपा नेता भड़क गए और हंगामा करने लगे।
यह भी पढ़ें : ओह भाई! अस्पताल में मरीजों के सामने बनाने लगा रील, पुलिस वाला भी रह गया हैरान
हंगामा शांत करने के लिए भीड़ के बीच घोसी एसडीएम राजेश अग्रवाल पहुंच गए। इस पर सपा के घोसी से विधायक सुधाकर सिंह ने उनकी बांह पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया, उन्हें कुछ ना बोलने की हिदायत दी। वह बार-बार वह मुंह पर उंगली रखकर एसडीएम को धमकी भरे लहजे में इशारे करते रहे। वहीं एक सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आकर SDM को बार-बार धमकता रहा। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines