South Korea Weird Wedding Ritual Groom Beaten By Shoes:दुनिया में शादी सबसे लंबी प्रक्रियाएं भारत में निभाई जाती हैं। भारत में होने वाली शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें संगीत, मेहंदी, हल्दी और जूते चुराई जैसी रस्में शामिल हैं। इसमें ज्यादातर दुल्हे की ‘जूते चुराई’ की रस्म को लेकर चर्चा होती है। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां दूल्हों की ‘जूते से पिटाई’ की रस्म होती है। इस देश में शादी की रस्म को लेकर मेहमान सहित दुल्हन और दूल्हा भी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर दूल्हा इस रस्म में पास हो गया तो उसकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी।
साउथ कोरिया में होती है दूल्हे की पिटाई
शादी में दूल्हे की पीटाई वाली यह रस्म साउथ कोरिया की शादियों में निभाई जाती है। हालांकि इस पीटाई वाली रस्म में लड़की पक्ष का कोई सदस्य शामिल नहीं होता है। इस रस्म में सिर्फ दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल रहते हैं। पूरे कोरिया में शादी की इस परंपरा को पूरी गर्मजोशी और उत्साह के साथ बिना किसी झिझक और रोकटोक के निभाया जाता है। इस रस्म को दूल्हा और दुल्हन भी खूब एंजॉय करते हैं।
यह भी पढ़ें: छोटे की दुल्हन बनी ‘भाभी’ तो बड़े भाइयों में बड़ी बेताबी, फिर उजाड़ा उसकी मांग का सिंदूर
दूल्हे के दोस्त निभाते है पिटाई वाली यह रस्म
शादी की इस रस्म में दूल्हे को उलटा लटकाकर उसकी जूते से जमकर पिटाई की जाती है। दरअसल, शादी यह रस्म दूल्हे के दोस्त निभाते हैं। शादी के दौरान दोस्त लोग सबसे पहले दूल्हे के पैरों को एक लकड़ी से बांधते हैं। इसके बाद दूल्हे को उलटा लटका दिया जाता है और उसके पैरों के तलवों पर डंडे और जूते से जमकर पिटाई की जाती है। कुछ लोग चप्पलों से भी दूल्हे की पिटाई करते हैं। इस रस्म के दौरान दूल्हे के जूते निकाल दिए जाते हैं। आसान भाषा में कहे तो इस शादी में दूल्हे की मार खा कर हालत खराब हो जाती है। इसी तरह कई अजीबोगरीब रस्में शादियों के दौरान दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में निभाई जाती है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines