हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शादी के मंत्र पढ़ने के बीच पंडित जी गाने लगे ''प्यार होता है दीवाना सनम...'', वीडियो हुआ वायरल

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित जी मंत्र पढ़ने के बीच गाना गा रहे हैं। हालांकि ये वीडियो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया है। वह वीडियो पर कमेंट कर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी-ब्याह का वीडियो वायरल होता रहता है। जहां कुछ वीडियो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। तो वहीं कुछ हंसा-हंसा के पेट में दर्द कर देते हैं। इस समय शादी का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन की जगह पंडित जी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ को पंडित जी का शादी में गाना पसंद नहीं आया है।

दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि पंडित जी दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराने की जगह गाना गा रहे हैं। इसके अलावा बीच-बीच में वो शेरो शायरी भी करते हैं।

ये भी पढ़ें- पहले शादी करवाओ, फिर पढ़ूंगा, 13 साल के पाकिस्तानी बच्चे की जिद के आगे झुके मां-बाप और…

विज्ञापन

पंडित जी ने शादी में किया एंटरटेन

बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो किसी शादी का है। उसमें दिख रहा है कि शादी का मंडप बंधा हुआ है और दूल्हा-दुल्हन भी मंडप पर बैठे हैं। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो है पंडित जी के गाने ने। दरअसल पंडित जी शादी कराने की जगह अपने टैलेंट को दिख रहे हैं। वह प्यार होता है दीवाना सनम…. और अखियां मिलाऊं कभी चुराऊं… गाने गा रहे हैं। इसके अलावा इस बीच वो अपनी शेरो शायरी से लोगों को एंटरटेन भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पंडित जी का गाना सुन वहां मौजूद लोग भी गाने में मग्न होते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शादी में आए बाराती और घराती भी गाने की धुन में मग्न दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वहां मौजूद कुछ लोग पंडित जी के गाने का वीडियो भी बना रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा?

सोशल मीडिया एक्स पर @ChapraZila नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ऐसे पंडित जी हो तो शादी की रात आसानी से कट जाएगी। बता दें कि ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छा रहा है। लोग वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, मैंने तो अभी से इन पंडित जी की अपॉइंटमेंट बुक करा ली है। वाह पंडित जी वाह। वहीं कुछ लोगों को शादी में पंडित जी का गाना पसंद नहीं आया है। उन्होंने वीडियो पर कमेंट कर अपना गुस्सा भी निकाला है। उन्होंने लिखा, अब पंडित जी भी धार्मिक अनुष्ठानों का मजाक उड़ा रहे हैं। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, पंडित जी ने शास्त्रों और मंत्रो का मजाक उड़ा दिया। हालांकि ये वीडियो कहां का है और इस वीडियो में मौजूद पंडित जी कौन हैं इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- 29 साल की लड़की ने ऐसा किया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola