क्या Trump के लिए लकी हैं धोनी? फैन्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खास मीम

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद, जहां लोग ट्रम्प को बधाईयां दे रहे हैं, वहीं ऐसे मीम्स भी सामने आए है, जिसमें धोनी को उनकी सफलता का कारण बताया जा रहा है।

Dhoni and trump

थाला फॉप ए रीजन मीम्स

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे मीम्स भी सामने आए है, जिसमें लोगों ने ट्रम्प के जीत का कारण धोनी को बताया है। एमएस धोनी के फैंस ने ‘थाला फॉर ए रीजन’ मीम के साथ ट्रम्प की जीत का जश्न मना रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

क्या धोनी के कारण जीते ट्रम्प?

जहां पूरी दुनिया ऐतिहासिक अमेरिकी चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। वहीं एमएस धोनी के फैन्स सोशल मीडिया पर ‘थाला फॉर ए रीजन’ को ट्रेंडिंग मे ला रहे हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर हैशटैग #USAElection2024 के साथ ट्रम्प और धोनी की एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं और इसे ‘थाला फॉर ए रीजन’ कैप्शन के साथ पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीर पिछले साल की है, जब दोनों गोल्फ मैच खेल रहे थें।

शेयर हुए कई पोस्ट

इस इमेज के साथ सोशल मीडिया पर बहुत से पोस्ट शेयर किए गए है। इसमें से एक पोस्ट ऐसा भी था, जिसमें धोनी के फैन ने उनकी जर्सी नंबर को लंकी बताया है, और आज की डेट के साथ कंपेयर किया है। पोस्ट में यूजर ने लिखा अमेरिकी चुनाव दिवस की तारीख – 6-11-2024 – धोनी के नंबर 7 से कैसे जुड़ी है। “6+1+1+2+2+4 = 16. 1+6 = 7।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

वही एक दूसरे यूजर ने उसी तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया और लिखा 47वें राष्ट्रपति – थाला फॉर ए रीजन। यहां हम कई ऐसी पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें आप इस तस्वीर को देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ