Train Snake Video Viral : जरा सोचिए कि अगर आप कहीं जा रहे हैं और अचानक से सामने सांप आए तो उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। ऐसा ही एक मामला ट्रेन में सामने आया है। यात्री एसी कोच में आराम फरमा रहे थे, तभी साइड अपर सीट पर एक जहरीला सांप फन फैलाकर बैठ गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर ट्रेन में सांप निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, गरीब रथ एक्सप्रेस 12187 में रविवार को अचानक से जहरीला सांप निकला। यह ट्रेन शाम 7.50 बजे जबलपुर से चलकर मुंबई शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही थी, लेकिन भुसावल और कसारा स्टेशन के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस के एससी कोच G17 में साइड अपर सीट नंबर 23 के पास 5 फीट लंबा सांप लटका दिखा।
यह भी पढ़ें : छी!! मुंबई में ‘मूत्र कांड’ का वीडियो वायरल, थैली में पेशाब कर शख्स ने की शर्मनाक हरकत
सांप देखते ही कोच में मचा हड़कंप
पहले तो यात्रियों को पता नहीं चला, लेकिन इस दौरान एक यात्री ने सांप को देखा और दूसरे सहयोगी को बताया। सांप को देखते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वो चीखने चिल्लाने लगे। कोच में भय का माहौल था और यात्रियों ने इसकी सूचना स्टाफ को दी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में डरे सहमे नजर आए यात्री
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साइड अपर सीट पर सांप लटकता हुआ नजर आ रहा है और यात्री डरे सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने बीच में ट्रेन को रोका और यात्रियों को दूसरे कोच में भेजा। साथ ही G17 कोच को लॉक कर दिया गया। अब सवाल उठता है कि एससी कोच में सांप कहां से आया और कहां छिपा था।
यह भी पढ़ें : Video: पुणे पर सड़क से अचानक ‘गायब’ हुआ ट्रक! CCTV में कैद हुई प्रशासन की करतूत
रेलवे ने दी सफाई
इसे लेकर पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि सांप निकलने की घटना सामने आई है और मामले की जांच की जा रही है। कसारा रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। रेलवे स्टाफ की ओर से नियमित रूप से बोगियों की साफ-सफाई कराई जाती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines