Snake In Government Office : इदरीश मोहम्मद : मध्य प्रदेश के एक सरकारी ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, कर्मचारियों ने नागिन को देखा। नागिन को देखे जाने की सूचना मिलने के बाद दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई और लोग वहां से दूर भागने की कोशिश करने लगे। बेहद कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार नागिन को पकड़ा गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। इसका वीडियो भी सामने आया है।
घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की है, यहां कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद हीरा कार्यालय में जहरीली नागिन घुसने से हड़कंप मच गया। ऑफिस रोजाना की तरह अपने समय के अनुसार खुली, अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी फाइलों और कागजों के बीच एक जहरीली नागिन दिखाई दी। नागिन को देखकर कर्मचारी डर गए और दफ्तर से बाहर निकल आए।
स्नेक एक्सपर्ट भी हो गया परेशान
नागिन को पकड़ने के लिए SDERF और स्नेक एक्सपर्ट को सूचना दी गई। नागिन दफ्तर में रखे बक्से और फाइलों के बीच घुस गई थी। स्नेक एक्सपर्ट और SDERF के जवानों ने काफी देर तक मशक्कत की थी लेकिन नागिन हाथ नहीं आई। अंत में स्नेक एक्सपर्ट की मेहनत रंग लायी और नागिन पकड़ी गई।
किसी तरह स्नेक एक्सपर्ट ने नागिन को पकड़ा और एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप को देखने के बाद किस तरह कर्मचारी डरे हुए हैं और कह रहे हैं, जाओ प्रभू अपने स्थान जाओ।
यह भी पढ़ें : गरबा पंडालों में चलेगा ‘रोको, टोको और ठोको’ अभियान! चेतावनी हो रही वायरल
स्नेक एक्सपर्ट ने बताया कि यह काफी खतरनाक और जहरीली नागिन है जिसके डसने पर किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती थी। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं बल्कि इससे पहले भी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर चेम्बर के बाहर रखे गमले में जहरीला सांप मिल चुका है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines