अजगर के साथ प्यार दिखा रहा था शख्स, मिला खतरनाक लव बाइट; वीडियो देख हालत हो जाएगी टाइट

Snake Bite Viral Video : सांप के साथ खिलवाड़ करना कई लोगों को भारी पड़ चुका है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सांप के साथ खेल रहा था, इसी दौरान सांप ने उस पर हमला कर दिया।

Snake Bite Viral video
विज्ञापन

Snake Bite Viral Video: सांपों के साथ खिलवाड़ करते कई लोगों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। सांप के खिलवाड़ करने के दौरान कई लोगों की मौत भी चुकी है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स अजगर को हाथ में पकड़कर प्यार जता रहा था लेकिन उसे अजगर ने खतरनाक लव बाइट दे दिया।

अजगर के साथ मस्ती करना पड़ा भारी

वीडियो में एक शख्स बड़े अजगर को हाथ में पकड़े खड़ा दिखाई दे रहा है। अजगर के साथ वह मजाक कर रहा है। शख्स अजगर के मुंह को अपने मुंह के पास ले गया लेकिन तभी अजगर ने उस पर हमला कर दिया। अजगर के दांत शख्स के गाल में धंस गए।

विज्ञापन

अजगर के दांत शख्स के गाल में फंसे हैं और वह उसे निकालने की कोशिश कर रहा है। काफी मशक्कत के बाद अजगर की पकड़ से शख्स खुद को छुड़ा पाया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)


सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक ने लिखा कि और किस कर लो, प्रसाद तो मिलेगा ही। एक ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद मुझे पहली बार ऑनलाइन दर्द हुआ है। एक ने लिखा कि दोनों में रोमांस तो कूट-कूट कर भरा हुआ है। एक ने लिखा कि कैमरामैन सोच रहा है कि वीडियो रुकनी नहीं है भले ही जान क्यों ना चली जाए।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मैंने पहली बार किसी को लिप लॉक सांप के साथ करते देखा है। एक ने लिखा कि ये लोग इस तरह के वीडियो अपलोड करते हैं, इन लोगों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती है? एक अन्य ने लिखा कि सांप के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। एक ने लिखा कि इन लोगों के खिलाफ जानवरों के साथ खिलवाड़ करने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ