Man Smoking Habit Quits : सिगरेट के पैकेज में लिखा रहता है कि धूम्रपान से गले में कैंसर हो सकता है। इसके बाद भी लोग लत मजबूर रहते हैं और स्मोकिंग करते हैं। कई मेडिकल रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्मोकिंग करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। बुरी आदतों को छोड़ना आसान नहीं होता है, लेकिन इसके लिए दृढ़ संकल्प होना पड़ेगा। एक व्यक्ति ने 24 साल से लगातार कर रहे स्कोमिंग को छोड़ दिया। इसे लेकर उसने अपनी स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्स यूजर्स सिगरेट छोड़ने के लिए उस शख्स को बधाई दे रहे हैं और अपनी स्टोरी भी बता रहे हैं।
रिटेल और चैनल सेल्स प्रोफेशनल रोहित कुलकर्णी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वह पिछले 24 सालों से प्रतिदिन 10 सिगरेट पी रहा था। उसने इतनी सिगरेट पी है, जिसकी गिनती नहीं की जा सकती है। यह एक डरावना नंबर भी हो सकता है। उसने जन्माष्टमी के दिन 26 अगस्त को सिगरेट छोड़ने का फैसला किया और आज करीब 19 दिन हो गए हैं, लेकिन उसने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया। स्मोकिंग छोड़कर वे काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें : Quit Smoking: धूम्रपान जल्दी छोड़ें, ये 6 तरीके करेंगे आपकी मदद
बुरी आदत को छोड़ने के लिए मजबूर बनो : यूजर
रोहित कुलकर्णी का यह पोस्ट लोगों के ध्यान को अपनी ओर खींच रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वह भी 1982 से 1996 तक हर दिन औसतन 15-18 सिगरेट पीता था, लेकिन उसने 4 जनवरी 1996 को सिगरेट के पैकेट को कुचलकर फेंक दिया। तब से लेकर अबतक करीब 29 साल हो गए, उसने कभी सिगरेट नहीं पी। सिर्फ दो महीने में धूम्रपान करने की इच्छा खत्म हो जाएगी। मजबूत बनो।
यूजर ने बताया- कैसे छोड़े सिगरेट की लत
एक अन्य यूजर ने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि जब सिगरेट पीने की तलब लगे तो गुनगुना पानी पीएं और इसे अपने मसूड़ों पर घुमाएं। इससे मदद मिलती है। वह भी 1994 तक रोजाना 40 सिगरेट पीता था। फिर उसने रातों-रात सिगरेट पीना छोड़ दिया और फिर कभी नहीं पी। उसे भी गुनगुने पानी का तरीका सुझाया गया और इससे काफी मदद मिली। अन्य यूजर ने कहा कि उसने भी 5 महीने पहले स्कोमिंग छोड़ दी थी। अब उसे धूम्रपान करने की इच्छा नहीं होती।
यह भी पढ़ें : 10 सीढ़ी चढ़ने में छूट जाता है पसीना तो अपनाएं ये टिप्स, शरीर बन जाएगा टिप-टॉप
अब स्मोकिंग की इच्छा नहीं होती
एक यूजर ने कहा कि अगर एक सिगरेट ने जिंदगी के 7 मिनट कम कर दिए तो सिगरेट पीने वाले लोग अतीत में चले जाएंगे और फिर से जन्म लेंगे और समानांतर ब्रह्मांड में मर जाएंगे। रोहित कुलकर्णी के स्मोकिंग छोड़ने से उन्हें भी उम्मीद मिलती है। अन्य ने लिखा- उसने भी 32 साल तक धूम्रपान किया, लेकिन 2 साल पहले सिगरेट छोड़ दी। अब स्मोकिंग करने की इच्छा नहीं होती है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
19 mins ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
19 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
22 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
23 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines