Shubhra Ranjan: भारत में हर साल लाखों विद्यार्थी आईएएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश में सबसे कठिन माना जाता है। लेकिन यूपीएससी की लगभग एक हजार सीटों के लिए मुकाबला काफी कड़ा होता है। इस टफ मुकाबले को जीतने के लिए मेहनत के साथ अच्छा मार्गदर्शन भी जरूरी होता है। बिना अच्छे मार्गदर्शन के आईएएस अधिकारी बनना आसान नहीं होता। कभी न टूटने वाला हौसला प्रतिभागी में जरूरी होता है। अच्छा टीचर आपको हर चुनौती से पार करवा सकता है। देश में यूपीएससी के लिए कई टीचर मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर इन टीचर्स को काफी प्रतिभागी फॉलो करते हैं। ऐसी ही एक महिला टीचर शुभ्रा रंजन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो मार्गदर्शक के तौर पर मशहूर हैं।
15 साल का पढ़ाई का अनुभव
शुभ्रा ने ही आईएएस अधिकारी के तौर पर मशहूर टीना डाबी, रिया डाबी, इशिता किशोर जैसी अधिकारियों को गाइड किया था। उनके मार्गदर्शन में न जाने कितने युवा यूपीएससी की टॉप रैंक हासिल कर चुके हैं। शुभ्रा अनूठी टीचिंग स्किल के लिए मशहूर हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की टॉपर रह चुकी हैं। शुभ्रा कई साल तक डीयू में पढ़ाने के बाद दिल्ली के टॉप स्कूलों में भी बतौर शिक्षक सेवाएं दे चुकी हैं। उनका लगभग 15 साल का पढ़ाने का अनुभव है। लेकिन हैरानी की बात है कि उन्होंने कभी UPSC का एग्जाम नहीं दिया। क्योंकि इस परीक्षा को लेकर उनमें कभी रूचि नहीं रही। उनका चयन यूपी हायर कमीशन के लिए भी हो चुका, जिसकी बेसिक, हायर और सेकंडरी एजुकेशन टीचर्स भर्ती में अहम भूमिका होती है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: अक्टूबर में खत्म हो जाएगी इन सरकारी भर्तियों की तारीख! जल्द करें अप्लाई
शुभ्रा रंजन शुभ्रा IAS संस्थान की संस्थापक भी हैं। जो काफी लोकप्रिय टीचर मानी जाती हैं। वे मूल रूप से यूपी के सीतापुर की रहने वाली हैं, जिन्होंने कई यूपीएससी टॉप रैंकर्स तैयार किए हैं। शुभ्रा को पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल अफेयर्स जैसे सब्जेक्ट्स में महारत हासिल है। उनका पढ़ाने का तरीका भी गजब का है। यूपीएससी 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी और 2022 बैच की टॉपर इशिता किशोर को वे पढ़ा चुकी हैं।
ये टॉपर्स ले चुके कोचिंग
कई और भी नाम हैं, जो टॉपर्स में शामिल रहे हैं। इनमें गुंजन द्विवेदी, कनिका गोयल, दिनेश कुमार AIR 6 2016, अनमोल सिंह बेदी AIR 2 2016, गिरीश बडोले AIR 30 2017, आनंद वर्धन AIR 7 2016, तृप्ति धोदमिस AIR 16 2018, सत्यम गांधी AIR 10 2020, विशाखा यादव AIR 6 2019 और रिया डाबी AIR 15 2020 शामिल हैं, जो उनके मार्गदर्शन में सफल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 12वीं पास बनें पुलिस कांस्टेबल, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
14 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
16 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines