Viral Video : सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपने छ: बच्चों के साथ एक कमरे के घर में दिखाई दे रही है। इसके साथ ही वह प्रेग्नेंट भी है, यही बात लोगों को चौंका रही है। महिला अपने वीडियो बनाती है और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करती है। हालांकि अब महिला की स्थिति देखकर लोग भयावह बता रहे हैं।
वायरल वीडियो में महिला छोटे और तंग घर में जगह बनाने के लिए फर्नीचर इधर-उधर करती हुई दिखाई दे रही है। छ बच्चे पति और एक पालतू जानवर के साथ रहने वाली महिला टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर है और अपने रहन-सहन के वीडियो शेयर करती है। अपने वीडियो को शेयर कर इस महिला ने लिखा, “जब आपपास 6 लोगों के साथ रह रहे हों और आपके पास एक ही बेडरूम हो तो डाइनिंग रूम से ज्यादा जरूरी बेडरूम हो जाता है।
वीडियो में महिला अपने बच्चे के भविष्य को लेकर भी बात कर रही है और उनके बड़े होने पर प्राइवेसी के लिए फर्नीचर को कहीं और शिफ्ट कर रही है। महिला का कहना है कि भले ही घर छोटा हो और सब अव्यवस्थित लगता हो लेकिन तीन साल से ज्यादा समय तक वहां रहने का सौभाग्य मिला, जो कि ठीक ठाक था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के बच्चे भी कमरे को ठीक कर रही मां की मदद कर रहे हैं। इस दौरान वहां एक बिल्ली भी घूमती दिखाई दी। उसने कहा कि हम अपने बच्चों को सिखाते हैं कि उनके पास जो है उसका ख्याल रखें। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जो चाहते हैं, वो उन्हें मिले। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को इस कपल की प्लानिंग पसंद नहीं आई और फटकार लगाई है।
यह भी पढ़ें : Video: छात्राओं को तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, बुलंदशहर में शिक्षक की करतूत
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं बच्चों की संख्या देखकर उलझन में था लेकिन हर कोई हंसी से लोटपोट हो रहा था कि उसके पास सात बच्चे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह एक अजीब जोड़ा है जिसमें प्रजनन की लत है और नौकरी पाने की कोई इच्छा नहीं है, वे दोनों खुद एक बड़े आरामदायक बिस्तर में सोते हैं, जबकि उनके चार बच्चे फर्श पर फोम मैट पर सोते हैं। एक अन्य ने लिखा कि जब बच्चों को अच्छी जिंदगी नहीं दे सकते तो उन्हें पैदा ही क्यों करते हैं?
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines