Video: छात्राओं को तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, बुलंदशहर में शिक्षक की करतूत

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुलंदशहर के एक स्कूल में छात्राओं को मुर्गा बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

Viral Video
विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल में छात्राओं को मुर्गा बनाया गया है। वीडियो रिकॉर्ड कर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और लोगों ने कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और जांच के आदेश दिए गए हैं।

वीडियो परिषदीय स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है स्कूल नहीं आने पर टीचर ने छात्राओं को सजा दी है। किसी अभिभावक ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए और जांच के आदेश दे दिए गए।

विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एंगल?

बताया जा रहा है कि लड़कियां हिंदू समुदाय से हैं और छात्राओं को मुर्गा बनवाने वाली टीचर मुस्लिम है। अभिभावक इसी वजह से परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। किसी अभिभावक ने चोरी ने छात्राओं का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


9 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सोशल एम्डिया पर वायरल होने के बाद बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे ने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या शिक्षिका दोषी है या नहीं।

विज्ञापन

ये पूरा मामला ऊंचा गांव विकासखंड क्षेत्र के मायापुर का बताया जा रहा है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने हैरानी जताई कि छात्राओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। हालांकि पहले के समय में स्कूल में सजा के तौर पर लड़कों को मुर्गा बनाया जाना आम बात हुआ करती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ