Shivani Kumari Vlog : शिवानी कुमारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने व्लॉगिंग शुरू की और अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। शायद ही कोई ऐसा हो , जिसके सामने शिवानी का वीडियो ना पहुंचा हो। इसी की बदौलत वह बिग बॉस OTT में भी पहुंच गईं लेकिन अब शिवानी ने ऐसा व्लॉग शेयर किया है, जिसको लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
शिवानी कुमारी अपने व्लॉग और बोलने के स्टाइल को लेकर जानी जाती है लेकिन अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। शिवानी के गांव में किसी की मृत्यु हो गई थी। व्लॉग की शुरुआत में ही वह कह रही हैं कि 15 अगस्त की वजह से वह स्कूल गई थीं, उन्हें पता ही नहीं चला कि राधा जी की बिटिया रश्मि खत्म हो गई है। अब हम वहीं जा रहे हैं।
‘हम थोड़ा आराम कर लें’
शिवानी कुमारी वीडियो में बता रही हैं कि मेरा सिर बहुत तेजी से दर्द हो रहा है। जब तक मृत शरीर पोस्टमार्टम से घर आए तब तक मैं सो जाती हूं। शिवानी इसके बाद सो गईं। कुछ देर बाद उठीं और कैमरे के साथ उसके घर पहुंच गईं, जहां किसी की मौत हो गई थी। शिवानी ने मृत शरीर का भी वीडियो रिकॉर्ड किया। अर्थी के पास बैठीं और एक शख्स से कहती नजर आईं कि लकड़ी कम हो तो हमारे घर से ले लेना। वीडियो में शिवानी ने कहा कि जो होना होता है उसे तो कोई नहीं टाल सकता है, जितने दिन की उनकी जिंदगी लिखी थी, उतना ही इंसान जीएगा।
यह भी पढ़ें : दरोगा जी के डांस के आगे फेल हो गए अच्छे-अच्छे डांसर!
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शिवानी कुमारी के इस वीडियो पर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं और इसे व्यूज के लिए एक स्टंट कह रहे हैं तो वहीं कुछ लोग शिवानी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आखिर व्यूज के लिए इंसान इस हद तक कैसे जा सकता है कि अर्थी और मृत शरीर का भी व्लॉग बना दे। एक ने लिखा कि शिवानी दिल की अच्छी हैं लेकिन उन्हें ये वीडियो नहीं बनाना चाहिए था। एक ने लिखा कि शिवानी क्या एक्टिंग कर रही हैं, कोई मरे तो मरे, इनका व्लॉग ना छूटे।
यह भी पढ़ें : बाप रे इतनी चौड़ी जीभ! इस महिला को देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां
एक अन्य ने लिखा कि कोई इस तरह की स्थिति में व्लॉग कैसे बना सकता है? एक ने लिखा कि शिवानी दीदी को लोगो के इमोशन से प्यार नहीं है उन्हें व्यूज से प्यार है, क्योंकि असली प्यार तो बिना कैमरे के भी हो सकता है। एक ने लिखा कि शिवानी दिल की अच्छी हैं, राधा ने शिवानी को बहुत भला बुरा कहा था लेकिन फिर भी उसके घर गईं। एक ने लिखा कि दूसरों के दुःख में शामिल होने वाले का दिल बड़ा होता है, मुझे शिवानी दी को देखकर अच्छा लगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines