---विज्ञापन---

बाप रे इतनी चौड़ी जीभ! इस महिला को देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां, तोड़ डाला रिकॉर्ड

World News in Hindi: अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली महिला ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। इस महिला ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हैरानी की बात है कि पिछला रिकॉर्ड भी अमेरिका की महिला के नाम था। इस उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

US Woman Brittany Lacayo: अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली महिला ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तोड़ दिया है। 10 साल से ये रिकॉर्ड कायम था। जिसे अमेरिका की ही महिला ने तोड़ डाला है। इस महिला का नाम ब्रिटनी लैकायो है। जिनकी जीभ 8 सेंटीमीटर चौड़ी है। दुनिया में इतनी चौड़ी जीभ किसी महिला की नहीं है। अब तक के दावों में ये सामने आ चुका है। ब्रिटनी की जीभ की चौड़ाई 7.90 CM यानी 3.11 इंच मिली है। जो हॉकी पक से भी अधिक चौड़ी होती है। यानी यह क्रेडिट कार्ड से भी अधिक चौड़ी होती है। लंबाई को जीभ की नोक से बंद ऊपरी होंठ के बीच मापा जाता है। Epiglottis (जीभ के पीछे का फ्लैप) से लेकर महिला की जीभ की लंबाई भी मापी गई है।

यह भी पढ़ें:डरा रहा Monkeypox का घातक स्ट्रेन Clade-1, अब यह सबसे कारगर दवा भी बेअसर

---विज्ञापन---

वहीं, पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की ही किशोरी एमिली श्लेन्कर के नाम था। जो 10 साल में नहीं टूटा था। उनकी जीभ की चौड़ाई 7.33 cm (2.89 इंच) मिली थी। ब्रिटनी यूएस में वकील के तौर पर काम करती हैं। वे बताती हैं कि उनको शुरू से ही पता था कि जीभ काफी बड़ी है। जो साधारण नहीं है। जब छोटी थी तब परिवार के लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लेकिन उनको ये नहीं पता था कि दुनिया में सबसे चौड़ी उनकी जीभ है। लेकिन उनकी एक दोस्त ने प्रेरित किया और एमिली श्लेन्कर का जिक्र किया। जिसके बाद सलाह दी कि अपनी जीभ का माप करवाएं।

---विज्ञापन---

अमेरिका की एक और महिला बना चुकीं रिकॉर्ड

@guinnessworldrecords नामक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर उन्होंने वीडियो शेयर कर अनुभव बताए हैं। ब्रिटनी कहती हैं कि जब भी लोग उनकी जीभ को पहली बार देखते हैं तो हैरानी प्रकट करते हैं। उन्होंने अपने सहकर्मियों को कभी अपनी जीभ नहीं दिखाई थी। लेकिन अब दुनिया के सामने वे रिकॉर्ड बना चुकी हैं। अब वे अपनी जीभ को कटवा नहीं सकती हैं। वे इसे काफी इंटरेस्टिंग मानती हैं।

वीडियो में वे अपनी जीभ को निकालती भी दिख रही हैं। हाल ही में अमेरिका की एक महिला अलेक्जेंडर कैपोगना भी रिकॉर्ड बना चुकी हैं। जिन्होंने छाती से जमीन पर एक घंटे में 1246 पुशअप्स किए थे। पुरुषों में सबसे चौड़ी जीभ का रिकॉर्ड 8.8 cm (3.49 इंच) का है। जो यूएसए के ही ब्रायन थॉम्पसन के नाम दर्ज है। वहीं, पूर्व रिकॉर्ड धारक एमिली के पिता बायरन श्लेन्कर भी इस सूची में नाम दर्ज करवा चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:महिला को कम उम्र के लड़कों से सेक्स करने का था शौक, बनाती थी वीडियो; इस तरह खुली पोल…

यह भी पढ़ें:जिसकी आबरू पर हाथ डाला, उसने प्राइवेट पार्ट काट डाला, ठाणे की महिला ने दिखाई बहादुरी

First published on: Aug 17, 2024 10:09 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola