Shark attack Viral Video : अमेरिका में टेक्सास में एक बीच पर कुछ लोग जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे लेकिन अचानक एक महिला पर शार्क ने हमला कर दिया। शार्क ने महिला के पैर पर हमला किया और पैर का एक हिस्सा गायब हो गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला को कुछ लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
मामला टेक्सास के साउथ पैड्रे द्वीप के समुद्र तट का है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोग पानी में नहा रहे थे कुछ आराम से समुद्र के किनारे बैठे हुए लेकिन तभी एक महिला पर शार्क ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के पैर में गंभीर चोट लगी है। जबकि एक अन्य पर भी शार्क ने हमला करने की कोशिश लेकिन वह बचने के चक्कर में चोटिल हो गया।
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला समुद्र के किनारे लेटी हुई है, उसके पैर का एक हिस्सा गायब है जबकि पानी खून से लाल हो गया है। महिला को बचाने और वहां से बाहर निकालने के लिए कई लोग वहां मौजूद हैं। वहीं वीडियो के अन्य हिस्से में समुद्र तट पर विशाल जानवर को टहलते देखा जा सकता है।
बताया जाता है कि टेक्सास में शार्क के साथ मुठभेड़ बहुत ही दुर्लभ है। इस तरह के हादसे बहुत ही असामान्य हैं। टेक्सास वन्यजीव विभाग के कैप्टन क्रिस डाउडी ने बताया है कि लगभग छह फीट लंबी शार्क ने महिला पर हमला किया है। विभाग ने यह भी बताया कि मनुष्यों पर शार्क के हमले आमतौर पर गलत पहचान के कारण होते हैं। ऐसा तब होता है जब शार्क इंसान को अपना शिकार समझ लेते हैं।
यह भी पढ़ें : Video : भारत ही नहीं चीन की मेट्रो में भी होता है बवाल, मामूली सी बात पर बुजुर्ग ने महिला को पीटा
घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। वहीं शार्क के हमले से बचने के लिए एक शख्स भागने के चक्कर में चोटिल हो गया था। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। क्सास वन्यजीव विभाग के मुताबिक, यह एक बड़ी शार्क थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines